
Multani Mitti Face Pack: चेहरे पर आएगा पार्लर वाला ग्लो! मुल्तानी मिट्टी में मिलाकर लगाएं ये चीजें, शीशे जैसा चमकेगा चेहरा
AajTak
Multani Mitti Face Pack: मुल्तानी मिट्टी भारतीय स्किन केयर का अहम हिस्सा है. आज इस खबर में हम आपको बताएंगे कि अलग-अलग स्किन टाइप के अनुसार मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है. ये फेस पैक स्किन से जुड़ी समस्याओं को दूर कर ग्लोइंग स्किन पाने में मदद करते हैं.
Multani Mitti Face Pack: हर कोई चाहता है कि वो सुंदर और खूबसूरत दिखे. लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अनहेल्दी लाइफस्टाइल, बिजी शेड्यूल, स्ट्रेस और गलत खान-पान की वजह से स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने लगती हैं. अच्छी बात यह है कि घर में मौजूद मुल्तानी मिट्टी इन समस्याओं को दूर कर आपको ग्लोइंग और हेल्दी स्किन पाने में मदद कर सकती है. आज हम आपको बताएंगे कि स्किन टाइप के अनुसार मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक कैसे बनाया जा सकता है.
ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक ऑयली स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी का फेस पैक बनाने के लिए मुल्तानी मिट्टी में गुलाब जल मिलाकर पेस्ट बना लें. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट तक छोड़ दें. सूखने के बाद इसे ठंडे पानी से धो लें. यह पैक न केवल एक्स्ट्रा ऑयल को कंट्रोल करता है, बल्कि स्किन को फ्रेश और साफ भी रखता है.
ड्राई स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक अगर आपको ड्राई स्किन की समस्या है तो मुल्तानी मिट्टी में दही, दूध और एलोवेरा मिलाकर एक हाइड्रेटिंग फेस पैक बना सकती हैं. इस पैक को चेहरे पर लगाकर 10-15 मिनट के लिए छोड़ दें, फिर इसे ठंडे पानी से धो लें. यह स्किन को अंदर से मॉइश्चराइज करता है और ड्राईनेस की समस्या को दूर करने में मदद करता है.
ग्लोइंग स्किन के लिए मुल्तानी मिट्टी फेस पैक मुल्तानी मिट्टी से बना फेस पैक ग्लोइंग स्किन पाने में आपकी मदद कर सकता है. इसके लिए मुल्तानी मिट्टी में हल्दी, शहद और नींबू का रस अच्छी तरह मिलाकर पेस्ट तैयार करें. अब इस पैक को चेहरे पर लगाकर 10–15 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद ठंडे पानी से चेहरा धो लें. इस पैक को रेगुलर लगाने से चेहरे पर निखार आता है और स्किन सॉफ्ट व ग्लोइंग नजर आती है.
इन बातों का रखें ध्यान
डिस्क्लेमर: ये खबर सिर्फ जानकारी के लिए है. अपनी स्किन केयर में किसी भी तरह का बदलाव करने से पहले एक्सपर्ट की सलाह लेना न भूलें.

Aaj 3 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 3 अप्रैल 2026, दिन- शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि सुबह 08.42 बजे तक फिर द्वितीया तिथि, चित्रा नक्षत्र रात 19.25 बजे तक फिर स्वाति नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में सुबह 06.28 बजे तक फिर तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.

भारतीय बाजार में सुजुकी ने अपने मैक्सी स्कूटर Burgman को अपडेट कर दिया है. यानी कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो ग्लोबल मार्केट में मौजूद अपने बड़े भाइयों के डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करता है. इस स्कूटर के ना सिर्फ डिजाइन को अपडेट किया गया है बल्कि इसमें नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. आइए जानते हैं इस स्कूटर की कीमतें और खास बातें.











