
पहाड़ों में दिखी इंसानियत, घायल कुत्ते को पीठ पर लेकर चला शख्स, Video Viral
AajTak
सोचिए, एक ऐसा रास्ता जहां गाड़ी तो दूर, चलना भी मुश्किल हो… और वहीं एक शख्स घायल कुत्ते को अपनी पीठ पर उठाकर पहाड़ चढ़ रहा हो. न कोई शोर, न दिखावा—बस खामोशी से किया गया ऐसा काम, जिसने सोशल मीडिया पर हर किसी का दिल जीत लिया.पूरी कहानी जानने के लिए पढ़िए आगे.
दूर पहाड़ों के एक गांव से आया एक वीडियो इन दिनों तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में इंसानियत की ऐसी झलक देखने को मिल रही है, जिसे देखकर लोग भावुक हो रहे हैं. यहां एक शख्स एक बेजुबान जानवर के साथ अपने रिश्ते को निभाता नजर आ रहा है.वीडियो में दिखता है कि एक आदमी संकरे और ऊबड़-खाबड़ रास्ते पर चढ़ाई कर रहा है. उसकी पीठ पर एक बड़ी टोकरी बंधी हुई है. उसी टोकरी में एक घायल आवारा कुत्ता बैठा है, जो अपने पैर की चोट के कारण चलने में पूरी तरह असमर्थ है.
रास्ता इतना मुश्किल था कि वहां किसी भी तरह का वाहन पहुंच ही नहीं सकता था. पत्थरों से भरा रास्ता, टूटी सीढ़ियां और खड़ी चढ़ाई.हर कदम पर चुनौती थी. लेकिन इस शख्स ने हार नहीं मानी. वह धीरे-धीरे कुत्ते को अपनी पीठ पर लेकर ऊपर चढ़ता रहा. उसके साथ एक और व्यक्ति भी था, जो उसे संभालते हुए रास्ता दिखा रहा था.
बताया गया कि यह कुत्ता काफी समय से घायल हालत में वहीं पड़ा था और खुद से कुछ भी करने में असमर्थ था. ऐसे में जहां लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं, वहीं इस आदमी ने रुककर मदद करने का फैसला किया.
देखें वायरल वीडियो
उसने कुत्ते को टोकरी में रखा और उसे सुरक्षित जगह तक ले जाने निकल पड़ा. यह कोई दिखावे वाला काम नहीं था, बल्कि सच्ची इंसानियत का उदाहरण था.
वीडियो सामने आने के बाद लोग जमकर तारीफ कर रहे हैं. कोई इसे असली हीरो बता रहा है, तो कोई कह रहा है कि ऐसे लोग ही दुनिया को बेहतर बनाते हैं.इस वायरल वीडियो की सटीक लोकेशन का नाम साफ तौर पर नहीं बताया गया है, लेकिन इसे शेयर करने वाले पेज मनाली स्ट्रेज से जुड़े विवरण के मुताबिक यह घटना हिमाचल प्रदेश के मनाली क्षेत्र के एक दूरदराज गांव की बताई जा रही है.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के आदेश में व्यापक राहत देने के बाद पैदा हुए भ्रम को दूर करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में शामिल होने की अनुमति केवल उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने 2021 की भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था और जिनका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होगी.

इंटरनेट पर वायरल होने वाले अधिकतर फनी रील्स और मीम्स में अक्सर चाय का गिलास थामें खिलखिलाकर हंसा हुआ एक लड़का दिखाई देता है. यह फन और हंसी का सिंबल बन चुका है. इस हंसी के पीछे 18 साल के एक लड़के की संघर्ष की कहानी छिपी है, जिसने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की, जो उसके लिए किसी बड़े एचीवमेंट से कम नहीं है.

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने अपनी तमाम बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स की 50 हजार यूनिट्स सिर्फ एक साल में बेच दी है. कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स के पोर्टफोलियो में बीई6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस शामिल हैं. अब कंपनी ने इन गाड़ियों का प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया है, जिससे वेटिंग पीरियड तेजी से कम होगा.










