
Mahindra की इलेक्ट्रिक कार्स ने मचाई धूम, 1 साल में बेच दी इतनी यूनिट्स
AajTak
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने अपनी तमाम बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स की 50 हजार यूनिट्स सिर्फ एक साल में बेच दी है. कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स के पोर्टफोलियो में बीई6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस शामिल हैं. अब कंपनी ने इन गाड़ियों का प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया है, जिससे वेटिंग पीरियड तेजी से कम होगा.
महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स मार्केट में बेहतरीन परफॉर्म कर रही है. खासकर कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स. यहां परफॉर्मेंस की बात सड़कों पर नहीं बल्कि नंबर्स के मामले में हो रही है. कंपनी ने अपने सभी इलेक्ट्रिक मॉडल्स की कुल 50 हजार यूनिट्स को बेच दिया है. इलेक्ट्रिक गाड़ियों को लेकर लोगों में मन में जो सवाल रहते हैं उसे देखते हुए ये नंबर बेहतरीन हैं.
सेल्स की ये संख्या महिंद्रा की बीई6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस की हैं. ये सभी गाड़ियां कंपनी की इलेक्ट्रिक कार्स के प्लेटफॉर्म INGLO पर बेस्ड हैं. इन गाड़ियों की ये संख्या एक अलग कहानी कह रही है. कंपनी को 30 हजार यूनिट्स बेचने में लगभग 7 महीनों का वक्त लगा था.
नवंबर 2025 में महिंद्रा की बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स की सेल 30 हजार पार पहुंची थी. वहीं फरवरी 2026 तक कंपनी 41 हजार के सेल्स नंबर तक पहुंच गई थी, जबकि 41 हजार से 50 हजार का सफर तय करने में कंपनी को सिर्फ 6 हफ्तों का वक्त लगा है. साल 2025 में कंपनी औसतन हर महीने 5 हजार इलेक्ट्रिक कार्स बनाई हैं.
यह भी पढ़ें: Tata-Mahindra को टक्कर देने की तैयारी, MG ला रही है पावरफुल SUV
मार्च 2026 से उस लिमिट को बढ़ाकर 8000 यूनिट किया गया है. ये एक्सपेंशन बहुत ही महत्वपूर्ण है, जो दिखाता है कि कंपनी कितनी जल्दी अपनी वेटिंग लिस्ट को क्लियर करेगी. जिन लोगों ने महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स को महीनों पहले ऑर्डर किया था, उन्हें अब इसकी डिलीवरी जल्दी मिलेगी.
सिर्फ मार्च 2026 की बात करें, तो कंपनी ने 5,217 बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स को बेचा है, जो पिछले साल की मार्च के मुकाबले 141 परसेंट ज्यादा है. ब्रांड की सबसे सस्ती बॉर्न इलेक्ट्रिक कार बीई6 है, जिसकी कीमत 18.90 लाख रुपये से शुरू होती है. वहीं एक्सईवी 9एस की कीमत 19.95 लाख रुपये से शुरू होती है. जबकि एक्सईवी 9ई की कीमत 21.90 लाख रुपये से शुरू होती है.

Aaj 3 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 3 अप्रैल 2026, दिन- शुक्रवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, प्रतिपदा तिथि सुबह 08.42 बजे तक फिर द्वितीया तिथि, चित्रा नक्षत्र रात 19.25 बजे तक फिर स्वाति नक्षत्र, चंद्रमा- कन्या में सुबह 06.28 बजे तक फिर तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.00 बजे से दोपहर 12.50 बजे तक, राहुकाल- सुबह 10.51 बजे से दोपहर 12.25 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.

भारतीय बाजार में सुजुकी ने अपने मैक्सी स्कूटर Burgman को अपडेट कर दिया है. यानी कंपनी ने इसका नया वर्जन लॉन्च कर दिया है, जो ग्लोबल मार्केट में मौजूद अपने बड़े भाइयों के डिजाइन लैंग्वेज को फॉलो करता है. इस स्कूटर के ना सिर्फ डिजाइन को अपडेट किया गया है बल्कि इसमें नए फीचर्स भी जोड़े गए हैं. आइए जानते हैं इस स्कूटर की कीमतें और खास बातें.











