
पेट्रोल पंप पर युवक का बेफिक्र डांस वायरल, लोगों ने कहा- दिल जीत लिया
AajTak
शहर के एक पेट्रोल पंप पर उस समय लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई, जब एक युवक अचानक अपने ही अंदाज़ में नाचने लगा. यह नज़ारा इतना अलग और दिलचस्प था कि वहां मौजूद हर व्यक्ति उसे देखने के लिए रुक गया.
सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक युवक पेट्रोल पंप के बीचों-बीच बेफिक्र होकर डांस करता नजर आ रहा है. यह वीडियो लोगों को खूब पसंद आ रहा है, क्योंकि इसमें युवक बिना किसी झिझक के अपने मन से डांस करता दिख रहा है. बताया जा रहा है कि यह घटना दिन के समय की है, जब पेट्रोल पंप पर रोज की तरह गाड़ियों की भीड़ लगी हुई थी. लोग अपने-अपने काम में व्यस्त थे और पेट्रोल भरवा रहे थे. तभी अचानक एक युवक, जो लाल शर्ट और साधारण पैंट पहने हुए था, वहां आकर डांस करने लगा.शुरुआत में लोगों को लगा कि शायद वह मजाक कर रहा है, लेकिन कुछ ही देर में उसका डांस काफी तेज हो गया.
हल्की बारिश में भी नहीं टूटा युवक का जोश युवक को इस बात से बिल्कुल फर्क नहीं पड़ रहा था कि आसपास कितने लोग हैं या कौन उसे देख रहा है. वह पूरी तरह अपनी ही दुनिया में खोकर नाच रहा था. उसके चेहरे पर खुशी साफ दिखाई दे रही थी, जैसे उसे किसी भी बात की चिंता नहीं है. डांस के दौरान युवक ने कई मशहूर गानों पर परफॉर्म किया.
कभी वह कांटा लगा गाने पर झूमता नजर आया, तो कभी घुंघरू टूट गए जैसे गानों के स्टेप्स करता दिखा. उसके स्टेप्स में आत्मविश्वास और मस्ती दोनों साफ दिखाई दे रहे थे. ऐसा लग रहा था जैसे वह किसी बड़े मंच पर परफॉर्म कर रहा हो, जबकि वह एक साधारण पेट्रोल पंप पर नाच रहा था.
वहां मौजूद लोग इस अनोखे नजारे को देखकर हैरान रह गए. पेट्रोल भरवाने आए ग्राहक, बाइक सवार और कर्मचारी सभी कुछ देर के लिए रुक कर उसे देखने लगे. कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन निकालकर उसका वीडियो बनाना शुरू कर दिया, जबकि कुछ लोग मुस्कुराते हुए उसके डांस का आनंद लेते नजर आए. इस दौरान हल्की बारिश भी हो रही थी, जिससे जमीन थोड़ी गीली हो गई थी. लेकिन इससे युवक के जोश में कोई कमी नहीं आई.वह लगातार डांस करता रहा और पूरे माहौल को खुशनुमा बना दिया.

Aaj 4 April 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 4 अप्रैल 2026, दिन- शनिवार, वैशाख मास, कृष्ण पक्ष, द्वितीया तिथि सुबह 10.08 बजे तक फिर तृतीया तिथि, स्वाति नक्षत्र रात 21.35 बजे तक फिर विशाखा नक्षत्र, चंद्रमा- तुला राशि, सूर्य- मीन में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 11.59 बजे से दोपहर 12.49 बजे तक, राहुकाल- सुबह 09.16 बजे से सुबह 10.50 बजे तक, दिशा शूल- पूर्व.

सुप्रीम कोर्ट ने राजस्थान सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2025 के आदेश में व्यापक राहत देने के बाद पैदा हुए भ्रम को दूर करते हुए कोर्ट ने स्पष्ट किया कि परीक्षा में शामिल होने की अनुमति केवल उन्हीं को मिलेगी जिन्होंने 2021 की भर्ती प्रक्रिया में भाग लिया था और जिनका मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है, परीक्षा 5 और 6 अप्रैल को आयोजित होगी.

इंटरनेट पर वायरल होने वाले अधिकतर फनी रील्स और मीम्स में अक्सर चाय का गिलास थामें खिलखिलाकर हंसा हुआ एक लड़का दिखाई देता है. यह फन और हंसी का सिंबल बन चुका है. इस हंसी के पीछे 18 साल के एक लड़के की संघर्ष की कहानी छिपी है, जिसने इस साल 10वीं की परीक्षा पास की, जो उसके लिए किसी बड़े एचीवमेंट से कम नहीं है.

महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार्स ने एक खास मुकाम हासिल कर लिया है. कंपनी ने अपनी तमाम बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स की 50 हजार यूनिट्स सिर्फ एक साल में बेच दी है. कंपनी की बॉर्न इलेक्ट्रिक कार्स के पोर्टफोलियो में बीई6, एक्सईवी 9ई और एक्सईवी 9एस शामिल हैं. अब कंपनी ने इन गाड़ियों का प्रोडक्शन भी बढ़ा दिया है, जिससे वेटिंग पीरियड तेजी से कम होगा.









