
US: चुनाव परिणाम पलटने के आरोप में कोर्ट में पेश हुए ट्रंप, खुद को बताया निर्दोष, कहा- अमेरिका के लिए दुखद दिन
AajTak
अमेरिका में साल 2020 के राष्ट्रपति चुनाव को पलटने की साजिश रचने के मामले में पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन स्थित स्टेट कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान उन्होंने खुद को निर्दोष बताया. अब इस मामले में अगली सुनवाई 28 अगस्त को होगी.
अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 2020 के चुनाव पलटने की कोशिश के आरोपों का सामना करने के लिए गुरुवार को वाशिंगटन कोर्ट में पेश हुए. इस दौरान उन्होंने कोर्ट में खुद को निर्दोष बताया. अब इस मामले में कोर्ट 28 अगस्त को सुनवाई करेगी.
ट्रंप ने कोर्ट में अमेरिकी मजिस्ट्रेट मोक्सिला उपाध्याय के समक्ष अपनी याचिका दायर की थी, जिसमें उन्होंने खुद को निर्दोष बताया. करीब आधे तक चलने वाले इस केस की कार्यवाही यूएस कैपिटल से करीब एक किलोमीटर दूर वाशिंगटन कोर्ट हाउस में हुई, जिस बिल्डिंग पर ट्रंप के समर्थकों ने छह जनवरी, 2021 को हमला बोल दिया था.
अप्रैल के बाद यह तीसरी बार है, जब ट्रंप ने खुद को दोषी नहीं होने की अपील की है. 2024 के चुनावों से पहले इन मामलों में कई महीने प्री-ट्रायल चलने की उम्मीद है. डोनाल्ड ट्रंप अपनी पार्टी के सबसे प्रबल राष्ट्रपति उम्मीदवार हैं.
ट्रंप पर अभियोग में कई आरोप
बीते मंगलवार को ट्रंप को खिलाफ 45 पेज का अभियोग लगाया गया है. स्पेशल काउंसिल जैक स्मिथ ने ट्रंप और उनके सहयोगियों पर झूठे दावों को बढ़ावा देने का आरोप लगाया कि चुनाव में धांधली हुई थी. इसके अलावा राज्य और संघीय अधिकारियों पर परिणाम बदलने के लिए दबाव डाला गया और बाइडेन को हराने के लिए वोटर्स के नकली स्लेट को इकठ्ठा किया गया.
28 अगस्त को अगली सुनवाई

वॉशिंगटन में शांति परिषद की पहली बैठक में गाजा पट्टी की वर्तमान स्थिति और क्षेत्रीय स्थिरता पर गहन चर्चा हुई. बैठक में अंतरराष्ट्रीय समुदाय की भूमिका को मजबूत करने पर जोर दिया गया और निर्णय लिया गया कि गाजा में शांति बनाए रखने के लिए एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल तैनात किया जाएगा. इस बल में इंडोनेशिया, मोरक्को, कजाकिस्तान, कोसोवो और अल्बानिया जैसे पांच देश अपने सैनिक भेजेंगे. देखें वीडियो.

आज सबसे पहले आपको उस रिपोर्ट के बारे में बताएंगे, जिसके मुताबिक अमेरिका ने ईरान पर हमले की तारीख मुकर्रर कर दी है. और ये हमला इस हफ्ते के आखिर तक हो सकता है. ट्रंप ने ईरान को धमकी देते हुए कहा है कि ईरान नहीं माना तो हमला होगा. रमज़ान का महीना शुरू हो गया है और ये मुसलमानों के लिए पाक महीना माना जाता है. ऐसे में सवाल उठता है कि अगर अमेरिका ने ईरान पर रमजान के महीने में हमला किया तो मुस्लिम देश क्या करेंगे?











