
US के कदम से दांव पर भारत का $87 अरब का निर्यात... जानिए 25% ट्रंप टैरिफ का कहां-कहां सबसे ज्यादा असर?
AajTak
US Tariff On India: भारत और अमेरिका बड़े व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात का आंकड़ा भी काफी बड़ा है. Donald Trump की ओर से लगाए गए 25 फीसदी के हाई टैरिफ से भारत के साथ उसका 87 अरब डॉलर का निर्यात संबंध दांव पर है.
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की ओर से भारत पर भारी-भरकम 25 फीसदी टैरिफ लगाया गया है और ये अगले महीने की पहली तारीख यानी 1 अगस्त 2025 से लागू हो जाएगा. पहले से जो अनुमान जाहिर किए जा रहे थे, उसके विपरीत अमेरिका के इस फैसले से India-US Trade Deal के अंजाम तक पहुंचने की उम्मीद भी हो गई है और साथ ही पूरे भारतीय निर्यात क्षेत्र में चिंता, टैरिफ के व्यापक आर्थिक नतीजों का खतरा बढ़ गया है. हालांकि, भारत की ओर से अपना रुख कायम रखा गया है और सरकार ने कहा है कि किसानों, उद्यमियों और MSME के हितों की रक्षा के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे. आइए समझते हैं इस 25 फीसदी के टैरिफ का देश के निर्यात में कहां-कहां सबसे ज्यादा असर होगा.
दांव पर 87 अरब डॉलर का निर्यात भारत, अमेरिका का सबसे बड़ा व्यापारिक साझेदार है और दोनों देशों के बीच आयात-निर्यात का आंकड़ा भी काफी बड़ा है. रिपोर्ट्स की मानें, तो Donald Trump के भारत पर 25% टैरिफ लगाने से पैदा हुआ चिंताओं के चलते अब दांव पर भारत का अमेरिका के साथ 87 अरब डॉलर का निर्यात है. इसका सीधा असर कई प्रमुख उद्योगों पर भी देखने को मिल सकता है, जो कि पहले से ही वैश्विक प्रतिकूल परिस्थितियों से जूझ रहे हैं.
इन सेक्टर्स पर सबसे ज्यादा असर ट्रंप की ओर से इस 25% Tariff का प्रमुख टारगेट भारत के कई बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले निर्यात क्षेत्र हैं. इनमें ऑटोमोबाइल, ऑटो कंपोनेंट, स्टील, एल्युमीनियम, स्मार्टफोन, सोलर मॉड्यूल, मरीन प्रोडक्ट, रत्न, आभूषण और खाद्य व कृषि उत्पाद सभी 25% की सूची में हैं. हालांकि, फार्मा, सेमीकंडक्टर और जरूरी खनिजों को टैरिफ से बाहर रखा गया है. हालांकि, जो सेक्टर Trump Tariff के दायरे में आएंगे उनसे जुड़ी कंपनियों पर बड़ा असर देखने को मिल सकता है.
ऑटो और कलपुर्जे: टाटा मोटर्स (Tata Motors) और भारत फोर्ज (Bharat Forge) जैसी कंपनियों को अमेरिका में मांग में गिरावट का अंदेशा है, खासकर महंगे वाहनों की डिमांड में, ऐसे में अमेरिकी ऑर्डर में गिरावट का असर बिजनेस के साथ ही इस सेक्टर में रोजगार पर भी देखने को मिल सकता है.
इलेक्ट्रॉनिक्स और सोलर एनर्जी: स्मार्टफोन और Solar Panel असेंबल करने वाले निर्माताओं को भी मूल्य निर्धारण और वॉल्यूम प्रेशर का सामना करना पड़ सकता है, खासकर इसलिए क्योंकि टैरिफ झटके से पहले ही मार्जिन यहां बहुत कम था.
ज्वेलरी और मरीन एक्सपोर्ट: ये सेक्टर भी ट्रंप टैरिफ से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाली लिस्ट में शामिल हैं. दरअसल, 9 बिलियन डॉलर से अधिक मूल्य का सालाना निर्यात अब 25% स्लैब के अंतर्गत है, इन क्षेत्रों के निर्यातकों को या तो लागत को वहन करना होगा, या उसे आगे बढ़ाना होगा, या तत्काल नए बाजार खोजने होंगे.

वाराणसी में गंगा नदी में नाव पर इफ्तार करने के मामले में 14 मुस्लिम युवकों की गिरफ्तारी पर सियासी विवाद बढ़ गया है. एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने पुलिस कार्रवाई को भेदभावपूर्ण बताते हुए सवाल उठाए हैं. वायरल वीडियो के आधार पर केस दर्ज हुआ था. पुलिस ने धार्मिक भावनाएं आहत करने सहित कई धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

मिडिल ईस्ट में जारी जंग का असर अब देश में गहराने लगा है. गैस संकट देश में बढ़ने की आशंका है. देश में गैस की किल्लत देखी जा रही है. युद्ध की वजह से महंगाई बढ़ने की आशंका बढ़ गई है. मिडिल ईस्ट में चल रहे संघर्ष और कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच भारत में प्रीमियम पेट्रोल के दाम में बढ़ोतरी की गई है. प्रीमियम पेट्रोल की कीमतों में 2 से 2.30 रुपये का इजाफा किया गया है. नॉर्मल पेट्रोल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है.

धुरंधर पार्ट 2 की.. जो सिनेमाघरों में रिलीज़ हो चुकी है और लगातार नये रिकॉर्ड बना रही है.. लेकिन इसके साथ ही इस फिल्म में एक नया विवाद शुरू हो गया है.. धुरंधर पार्ट 1 में पाकिस्तान की साजिशों का पर्दाफाश हुआ था.. धुरंधर 2 में कुछ ऐसा है कि देश के विपक्ष को ये फिल्म पसंद नहीं आ रही है.. आरोप लग रहा है कि सरकार का एजेंडा सेट करने के लिए ये फिल्म बनी है.. हकीकत क्या है.

खाड़ी देश में तनाव खत्म होने का नाम नहीं ले रहा, जिसका सीधा असर तेल और गैस पर पड़ रहा है जिसकी चपेट में पूरी दुनिया आ रही है. इस बीच अमेरिका और इजरायल के हमले का जवाब देने के लिए ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट को अपना एक खास हथियार बना लिया है. इस समुद्री गलियारे पर नियंत्रण के जरिए ईरान ने दुनिया के व्यापार को प्रभावित किया है और अब ईरान ने इस रास्ते से गुजरने वाले जहाजों से टैक्स वसूलना शूरू कर दिया है. जिसने दुनिया भर के देशों की टेंशन बढ़ा दी है.

ईरान के खिलाफ अमेरिका और इजरायल के युद्ध का आज 21वां दिन है, और दोनों ओर के लगातार हमलों के बीच जिस सवाल का जवाब दुनिया जानना चाहती है. वो ये है कि इस युद्ध का धुरंधर कौन है? ईरान के सरेंडर की ख्वाहिश पाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ईरान की ओर से कई सरप्राइज मिले हैं. चाहे, वो खाड़ी देशों के अमेरिकी बेस पर ईरानी हमले हों, चाहे इजरायल और खाड़ी देशों के तेल-गैस के ठिकानों पर ईरान का पलटवार हो या अमेरिका के F-35 जैसे अत्याधुनिक विमानों को गंवाने से अमेरिका के लिए बढ़ रही युद्ध की कीमत हो.

राजधानी दिल्ली में मौसम का मिजाज बीते दो-तीन दिनों से बदला हुआ है और आज सुबह भी राजधानी दिल्ली में बारिश रुक-रुक कर हो रही है...सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए हुए हैं...ये बदलाव ऐसे समय पर आया है जब कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने लगी थी और गर्मियों का मौसम आने वाला था..लेकिन वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से मौसम में हुए बदलाव ने नजारा बिल्कुल बदल दिया है

महाराष्ट्र में कथित काले जादू को लेकर विवाद बढ़ गया है. रोहित पवार ने अजित पवार के आवास के पास हुए कथित अनुष्ठानों की जांच मांगी. अमोल मिटकरी ने भी मामला उठाया और इसे नासिक के ज्योतिषी अशोककुमार खारत से जोड़ा. 28 जनवरी के विमान हादसे के बाद यह मुद्दा और गंभीर हो गया है. खारत दुष्कर्म मामले में गिरफ्तार है.






