
UPSC में तुक्का लगाने के वैज्ञानिक तरीके... IAS ने वीडियो शेयर कर पूछा- आर यू सीरियस?
AajTak
वीडियो में एक शख्स एग्जाम में 'तुक्का लगाने के वैज्ञानिक तरीके' बताते हुए नजर आ रहा है. वह भी UPSC Prelims में. आईएएस अधिकारी ने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा- क्या आप गंभीर हैं? वीडियो देखने के बाद तमाम यूजर्स ने इसपर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दी है. एक यूजर ने कमेन्ट कर पूछा- क्या ये तुक्का एकेडमी है?
किसी भी एग्जाम में सफल होने के लिए उसमें पूछे गए सवालों का सही जवाब देना जरूरी होता है. सही जवाब के लिए आपको कड़ी मेहनत और लगन से एग्जाम की तैयारी करनी होती है. लेकिन अगर कोई 'तुक्के' से एग्जाम क्लियर कराने की बात कहे तो मन में सवाल पैदा होना लाजिमी है.
एक ऐसा ही वीडियो आईएएस अधिकारी अवनीश शरण ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है. जिसमें एक शख्स एग्जाम में 'तुक्का लगाने के वैज्ञानिक तरीके' बताते हुए नजर आ रहा है. वह भी UPSC Prelims में. वीडियो देखने के बाद तमाम यूजर्स ने इसपर प्रतिक्रिया दी है.
'तुक्का लगाने के वैज्ञानिक तरीके'
शेयर किए गए वीडियो में एक शख्स बता रहा है कि तुक्का कहां लगाया जाता है और कहां नहीं लगाया जाता है. शख्स के मुताबिक, अगर एग्जाम में माइनस मार्किंग 1/4 हो तो तुक्के से मिलने वाले मार्क्स हमेशा पॉजिटिव होते हैं. अगर माइनस मार्किंग 1/3 हो तो तुक्के से मिलने वाले मार्क्स कभी पॉजिटिव होंगे तो कभी निगेटिव होंगे. यदि माइनस मार्किंग 1/2 हो तो तुक्के से मिलने वाले मार्क्स हमेशा निगेटिव होंगे.
Are You Serious!! pic.twitter.com/aM4wRLXW7f

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










