
UPSC की तैयारी कर रही लड़की पर तेजाब फेंकने की धमकी, 2 महीने बाद पकड़ा गया 'चूहा'
AajTak
Crime News: पेशेवर अपराधी शाहिद उर्फ चूहा के खिलाफ शहर के अलग-अलग पुलिस थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस गुंडे की मानसिकता यूपीएससी की तैयारी करने वाली युवती पर एसिड अटैक करने की थी. मगर उससे पहले उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.
गुजरात के सूरत शहर में पिछले कुछ दिनों से महिलाओं से जुड़े अपराधों में लगातार इजाफा होता जा रहा है. इसी कड़ी में एक ताजा मामला सूरत शहर के डिंडोली इलाके से सामने आया है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की तैयारी कर रही एक युवती को पिछले कुछ दिनों से एक तरफा प्रेम में पागल गुंडा लगातार हैरान परेशान कर रहा था. बात न मानने पर गुंडे ने युवती को एसिड अटैक करने की धमकी भी दी थी. पीड़िता ने शहर के डिंडोली पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया था. अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
आज से ठीक दो महीने पहले 24 अक्टूबर को सूरत शहर के डिंडोली पुलिस थाने में एक पिता ने मामला दर्ज करवाया था कि 23 अक्टूबर को ट्यूशन क्लास से घर लौट रही उनकी बेटी का सईद चूहा और धामू खालसे ने रास्ता रोका और रिश्ता बनाने का दबाव बनाया. ऐसा न करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी थी.
युवती के पिता की इस शिकायत के बाद डिंडोली पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ धारा 354, 354 (क), 354 (ध), 506, 114 और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) 2012 की धारा 12, 18 के तहत मामला दर्ज किया गया था. पिता की शिकायत मिलने के बाद पुलिस को मामले की गंभीरता का अहसास हुआ.
यूपीएससी की तैयारी कर रही युवती को एसिड अटैक की धमकी दिए जाने के अपराध की गंभीरता को समझते हुए सूरत पुलिस के उच्च अधिकारियों ने डिंडोली थाना पुलिस को आरोपियों को पर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था. जिसके तहत डिंडोली थाने के पुलिस इंस्पेक्टर आरजे चूडास्मा और सर्विलांस स्टाफ पीएसआई हरपाल सिंह मसानी ने टीम दो आरोपियों में से एक आरोपी धर्मेश उर्फ धामू पुत्र सज्जन वामन खालसे को पकड़ लिया था, जबकि दूसरा आरोपी शाहिद उर्फ चूहा उर्फ आसिफ पुत्र नजीर खान कादर खान पठान फ़रार चल रहा था.
इस दौरान हेड कॉन्स्टेबल भरतभाई कोदरभाई, दिव्येशभाई हरीशभाई और मिलिंद तुकाराम ने एक टीम के रूप में काम किया और ह्यूमन इंटेलीजेंस टेक्निकल सर्वलेंस निगरानी के आधार पर मुख्य आरोपी पेशेवर अपराधी शाहिद उर्फ चूहा उर्फ आसिफ पठान को गिरफ्तार कर लिया.
गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ सूरत शहर के अलग अलग पुलिस थानों में 16 आपराधिक मामले दर्ज हैं. इस गुंडे की मानसिकता यूपीएससी की तैयारी करने वाली युवती पर एसिड अटैक करने की थी. मगर उससे पहले उसे गिरफ्तार कर लिया है.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







