
UPPCS Result Declared: 476 उम्मीदवार इंटरव्यू में पास, दिल्ली की संचिता ने किया टॉप
AajTak
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने यूपी पीसीएस का फाइल रिजल्ट जारी कर दिया है. कुल 476 उम्मीदवार इंटरव्यू में पास हुए हैं. 487 पदों के लिए इंटरव्यू लिए गए थे. लोकसेवा आयोग की वेबसाइट पर देखा जा सकता है रिजल्ट.
उत्तर प्रदेश लोकसेवा आयोग ने यूपी पीसीएस का फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया है. कुल 476 उम्मीदवारों का सिलेक्शन हुआ है. 487 पदों पर भर्ती के लिए 1 से 8 अप्रैल के बीच इंटरव्यू लिए गए थे. इंटरव्यू के लिए 845 उम्मीदवारों को बुलाया गया था, जिनमें से 43 गैर हाजिर रहे थे. बाल विकास परियोजना अधिकारी के 11 पदों पर योग्य अभ्यर्थी ना मिलने से जगह खाली रह गई. ये रिजल्ट यूपी लोक सेवा आयोग की वेबसाइट uppsc.up.nic.in पर देखा जा सकता है. इस परीक्षा में मेरिट में रहने वाली दिल्ली की संचिता ने पहला स्थान प्राप्त किया है जबकि लखनऊ की शिवाक्षी दीक्षित दूसरे स्थान पर रहीं. तीसरे स्थान पर हरियाणा के मोहित रावत रहे. टॉप-10 में 5 लड़कियां 1. संचिता, दिल्ली 2. शिवाक्षी दीक्षित, उत्तर प्रदेश 3. मोहित रावत, हरियाणा 4. शिशिर कुमार सिंह, उत्तर प्रदेश 5. उदित पनवर, उत्तर प्रदेश 6. ललित कुमार मिश्रा, उत्तर प्रदेश 7. प्रतीक्षा सिंह, उत्तर प्रदेश 8. महिमा, उत्तर प्रदेश 9. सुधांशु नायक, उत्तर प्रदेश 10. नेहा मिश्रा, उत्तर प्रदेश
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











