
UP Sarkari Naukri: यूपी में स्टाफ नर्स के 1729 पदों पर होगी भर्ती, जल्द जारी होगा नोटिफिकेशन
AajTak
UP Sarkari Naukri, Staff Nurse Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के 1729 रिक्त पदों पर भर्ती जल्द शुरू होगी. भर्तियां चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में की जाएंगी.
UP Sarkari Naukri, Staff Nurse Recruitment 2022: उत्तर प्रदेश में नर्सिंग कोर्स कर चुके युवाओं के लिए सरकारी अस्पतालों में रोजगार पाने का मौका जल्द मिलने वाला है. अस्पतालों में स्टाफ नर्स के रिक्त पदों को भरने से मरीजों को भी राहत मिलेगी. उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के 1729 रिक्त पदों पर भर्ती जल्द शुरू होगी, जिसका विज्ञापन जल्द जारी किया जाएगा. स्टाफ नर्स की भर्ती चिकित्सा और स्वास्थ्य विभाग, चिकित्सा शिक्षा, प्रशिक्षण और किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में की जाएगी.
पिछले साल कुल 4743 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया शुरू हुई थी, लेकिन 3014 पद ही भरे गए थे. खास बात यह है कि ये पद योग्य उम्मीदवार न मिलने के कारण खाली हो गए थे. अब जल्द ही रिक्त पदों का विज्ञापन जारी कर भर्ती शुरू की जाएगी. अस्पताल अभी भी डॉक्टरों के साथ-साथ पैरामेडिकल स्टाफ की कमी से जूझ रहे हैं.
पिछले साल उत्तर प्रदेश में स्टाफ नर्स के 4743 पदों पर भर्ती के लिए करीब 1.02 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था. 03 अक्टूबर 2021 को हुई लिखित परीक्षा में 83,564 उम्मीदवार शामिल हुए थे. गौरतलब है कि परीक्षा पास करने के लिए न्यूनतम 40 अंक जरूरी थे. परीक्षा के बाद केवल 3014 योग्य उम्मीदवार ही मिल पाए और शेष पद रिक्त रहे.
अस्पतालों में स्टाफ नर्सों के रिक्त पदों को भरने से उन मरीजों को राहत मिलेगी जो सरकारी अस्पतालों में नर्सिंग स्टाफ की समस्या का सामना कर रहे थे. सरकार ने इन खाली पड़ी रिक्तियों को जल्द भरने की योजना बना ली है और अब जल्द ही इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू होगी. इसके लिए विस्तृत नोटिफिकेशन जल्द जारी किया जाएगा.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.






