
UP: RSS के पथ संचलन पर फूलों की बारिश करना मुस्लिम डॉक्टर को पड़ा भारी, फतवा जारी!
AajTak
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन पर फूलों की बारिश करने पर मुरादाबाद में एक मुस्लिम डॉक्टर के खिलाफ फतवा जारी किया गया है. इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के पथ संचलन पर फूलों की बारिश करना एक मुस्लिम डॉक्टर को भारी पड़ गया. इस डॉक्टर का नाम डॉ. मोहम्मद निजाम भारती है. उसके खिलाफ फतवा जारी कर उसका सामूहिक बहिष्कार करने का आदेश हुआ है. साथ ही उसे मारने पर एक लाख के इनाम की भी बात कही गई है.
मैनाठेर थाना क्षेत्र के महमूदपुर माफी के रहने वाले डॉ. मोहम्मद निजाम भारती पुलिस से शिकायत की है कि हाल ही में आरएसएस की पथ यात्रा निकाली गई थी, जिस पर हमारे द्बारा फूल बरसाए गए थे और उनका स्वागत किया गया था, जिससे नाराज़ इमरान ने हमारे खिलाफ फतवा जारी कर मुस्लिम समाज से हमारा सामूहिक बहिष्कार करा दिया है.
डॉ. मोहम्मद निजाम ने कहा कि जगह-जगह पर्चे बांटकर लोगों से हम स संबंध न रखने की बात कही गई है, साथ ही मुझे मारने व गांव से खदेडने पर इनाम भी रखा गया, फतवा जारी होने के बाद मुस्लिम समाज के लोग धीरे-धीरे मुझसे दूरियां बना रहे हैं और मेरा काम भी पूरी तरह से चौपट हो गया है.
डॉ. मोहम्मद निजाम भारती ने पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. हालांकि कुछ ग्रामीणों में यह भी चर्चा है कि मामला आईपीएल के सट्टे से जुड़ा हुआ है. दोनों पक्षों के लोगों में आईपीएल का सट्टा खेले व खिलाये जाने को लेकर तकरार पैदा हुआ है.
इस मामले एसएसपी बबलू कुमार ने कहा, 'मेहमूदपुर माफी गांव के डॉक्टर निजाम की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है, इसमें बताया है कि इमरान वारसी ने उसके खिलाफ फतवा जारी किया है और उसके आधार पर मुकदमा दर्ज करते हुए इमरान गिरफ्तार करके जेल भेजा जा रहा है.'
फतवे के बारे में बताते हुए एसएसपी बबलू कुमार ने कहा, 'इसमें उनको मस्जिदों में ना जाने देने, इनको कस्बे से भगा दिए जाने के फतवे का आरोप है. तत्काल मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.'

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.







