
UP RO/ARO पेपर लीक केस में STF की बड़ी कामयाबी, मास्टरमाइंड के खास सदस्यों को पकड़ा, सौंपा था ये काम
AajTak
UP RO/ARO Paper Leak Case: गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा और रवि अत्री के साथ मिलकर समीक्षा अधिकारी (AO)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा का पेपर अभ्यर्थियों को 12 लाख रुपये में बेचते थे. आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो, मोबाइल फोन समेत 3500 रुपये की नकदी बरामद की गई है.
UP RO/ARO Paper Leak Case: उत्तर प्रदेश पुलिस की स्पेशल स्टाफ फोर्स (UP STF) को RO/ARO और पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा का पेपर लीक मामले में बड़ी कामयाबी मिली है. शुक्रवार को यूपी एसटीएफ ने पेपर लीक मामले शामिल गैंग के दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान संजय सिंह कुशवाहा और कामेश्वर नाथ मौर्या के रूप में हुई है. दोनों आरोपियों को प्रयागराज के कीडगंज इलाके से गिरफ्तार किया गया. पेपर लीक के मास्टरमाइंड मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा और रवि अत्री पहले ही जेल में बंद हैं.
12 लाख रुपये में बेचे थे पेपर
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों आरोपियों ने पेपर लीक के मास्टरमाइंड राजीव नयन मिश्रा और रवि अत्री के साथ मिलकर समीक्षा अधिकारी (AO)/ सहायक समीक्षा अधिकारी (ARO) भर्ती परीक्षा का पेपर अभ्यर्थियों को 12 लाख रुपये में बेचते थे. आरोपियों के पास से एक स्कॉर्पियो, मोबाइल फोन समेत 3500 रुपये की नकदी बरामद की गई है. दोनों आरोपी प्रयागराज के रहने वाले हैं.
MP के रिसोर्ट में रटवाया गया यूपी सिपाही भर्ती का पेपर
दोनों आरोपियों ने आरओ सिपाही भर्ती परीक्षा के पेपर को मध्य प्रदेश के रीवा में स्थित शिव महाशक्ति रिजॉर्ट में रटाया गया था. इस रिसोर्ट को गिरफ्तार दोनों आरोपियों संजय कुशवाहा और कामेश्वर मौर्य ने ही बुक कराया था. रिसोर्ट बुक करने के लिए 5 लाख रुपये का एडवांस भी दिया गया था. यूपी एसटीएफ इस मामले में लगातार छानबीन कर रही है और जल्द ही इस मामले से जुड़े अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने की उम्मीद है.
अब तक इन जिलों से गिरफ्तार हुए पेपर लीक के आरोपी

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











