
UP Rain: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश से यूपी की नदियों में उफान, कई जिलों में बाढ़ के हालात
AajTak
Weather update of UP: पहाड़ी इलाकों में लगातार हो रही बारिश के कारण उत्तर प्रदेश के कई गावों में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं. नदियों के जलस्तर बढ़ने के चलते यूपी के सैकड़ो गांव में हाहाकार मचा हुआ है.
एक तरफ लगातार हो रही बारिश और दूसरी तरफ नेपाल से छोड़े गए पानी की वजह से उत्तर प्रदेश के कई जिलों में बाढ़ के हालात हैं. दर्जनों नदियां उफान पर हैं. यूपी में बारिश और नेपाल से पानी छोड़ने पर घाघरा, गंगा, सरयू नदी उफान पर हैं. नेपाल के पानी छोड़ने से शारदा बैराज-पलिया कला, लोवर घाघरा-तुर्किपार-बलिया और गंगा नरोरा डैम बुलंदशहर में खतरे के लाल निशान के नजदीक पहुंच गया है. भारी बारिश और नदियों के जलस्तर बढ़ने के चलते यूपी के सैकड़ो गांव में हाहाकार मचा हुआ है. कटान और बाढ़ के खतरे को देखते हुए ग्रामीण सुरक्षित स्थानों पर नाव से पलायन कर रहे हैं. बाराबंकी, लखीमपुर, सीतापुर बलिया समेत कई जिलों के तराई क्षेत्रों में हाहाकार मचा हुआ है.
जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










