
UP Polls: उत्तर प्रदेश के 5वें चरण में किन मुद्दों पर विपक्ष है हावी? जानें
AajTak
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश के चुनाव में विपक्ष पूरी तरीके से सरकार को घेरने में लगा हुआ है. चुनाव में विपक्ष ने कई तरह के वादे किये जिसके बाद पलटवार में सरकार भी वादे करती नजर आई. लेकिन क्या जनता का ये सवाल है कि पहले क्यों इन बातों का ध्यान नहीं रखा गया? इस बीच आज तक ने एक्सपर्ट्स से बात की और जानना चाहा कि पांचवे चरण के मतदान में किसका पलड़ा भारी नजर आता है और विपक्ष किन मुद्दों पर सरकार पर हमला बोल रहा है. जानने के लिए देखें वीडियो.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











