
UP News: 'PM मोदी की सफलता से...', होली मिलन समारोह में BJP सांसद संगीता बलवंत का CM ममता बनर्जी पर हमला
ABP News
UP News In Hindi: होली खत्म होने के बाद चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. जिसमें राज्यसभा सांसद डॉ. संगीता बलवंत अतिथि के रूप में शामिल हुई, जहां उन्होंने विपक्ष को हमलावर कहा.
होली का पर्व खत्म होने के बाद अब होली मिलन का कार्यक्रम शुरू हो चुका है और ऐसे में चित्रगुप्त वंशीय सभा के द्वारा चित्रगुप्त मंदिर में एक होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया. इसमें एक कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया था, जिसमें खुद श्रीवास्तव राकेश पंडित सहित कई कवि ने अपने गीत नज्म से लोगों को मनोरंजन किया तो वहीं वीर रस की कविता भी लोगों को सुनने को मिली. इस कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद डॉक्टर संगीता बलवंत मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई थी और उन्होंने इस कार्यक्रम को लेकर बताया कि कार्यक्रम शानदार रहा अच्छे कवि और कवित्री इस कार्यक्रम में चार-चार लगाने का काम किया.
इस दौरान पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी जो SIR को लेकर धरना कर रही हैं. उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल पर कमेंट करने से पहले आपको BJP शासित राज्यों की हालत देखनी चाहिए. सिर्फ एक राजनीतिक पार्टी की बात सुनकर कमेंट करना सही नहीं है. इस पर डॉक्टर संगीता बलवंत ने जवाब देते हुए कहा कि देश के यसस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जिनका यश देश में ही नहीं दुनिया में फैल रहा है और विपक्षी नेताओं की बौखलाहट उनके बयानों में झलक रही है. वह जहां भी भारत की उपलब्धियां हो रही है और महत्वपूर्ण कार्य हो रहे हैं वहां प्रधानमंत्री के खिलाफ बयान दे रहे हैं. विपक्ष हमलावर है उनकी जितनी निंदा की जाए उतनी कम है.
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल के बदले जाने पर भी ममता बनर्जी ने तंज किया था. वहीं भारतीय जनता पार्टी और उसके कार्यों के चलते आने वाले समय में चौथी बार नरेंद्र मोदी जी ही प्रधानमंत्री बनेंगे और उसकी बौखलाई इतनी है कि जहां बीजेपी की सरकार नहीं है वहां के लोग अब आक्रामक मूड में आ गए हैं.
कर्नाटक और आंध्र प्रदेश में अब 16 साल से कम उम्र के बच्चों पर सोशल मीडिया पर बैन लगा दिया गया है, जिस पर राज्यसभा सांसद ने इस कार्य की सराहना करते हुए कहा कि यह स्वागत योग्य निर्णय है. बच्चों का जो पढ़ाई और उनके जीवन के लक्ष्य का समय होता है ऐसे समय में कुछ बच्चे मोबाइल के प्रयोग से दिशा विहीन हो जाते हैं ऐसे में यह स्वागत योग्य निर्णय है और इसका सार्थक परिणाम मिलेगा तो अन्य प्रदेशों में भी लागू किया जाएगा.













