UP Nagar Nikay Chunav: सीट OBC, SC के लिए होगी आरक्षित या रहेगी सामान्य, आरक्षण सूची पर लगीं निगाहें
AajTak
UP Nagar Nigam Election: यूपी में हाेने वाले नगर निकाय चुनाव के लिए इस सप्ताह के अंत तक आरक्षण की स्थिति साफ होने की संभावना है. फिरोजाबाद के एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सभी निकायों के वार्ड के आरक्षण के प्रस्ताव आ गए हैं. वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिला स्तर पर इसका परीक्षण करने के बाद शासन को भेजा जा रहा है. अब शासन के निर्देश का इंतजार है.
UP Nagar Nigam Chunav: यूपी में होने वाले नगर निकाय चुनाव (Nikay Election) के लिए हलचल तेज हो गई है. सभी पार्टियों ने तैयारी शुरू कर दी है. वोटर लिस्ट का प्रकाशन नवंबर के दूसरे सप्ताह में होना तय है. ऐसे में अब चुनाव लड़ने के दावेदारों की निगाहें आरक्षण सूची पर है. सभी को वार्डों के आरक्षण का इंतजार है. इसके बाद ही पता चल पाएगा कि कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित हुआ है.
फिरोजाबाद जिले में 8 निकायों में चुनाव होना है. जिसमें नगर निगम के लिए फिरोजाबाद शहर, तीन नगर पालिका - टूंडला, शिकोहाबाद, सिरसागंज, चार नगर पंचायत मक्खनपुर, जसराना, फरिहा, व एका में चुनाव होना है. अभी परसीमन और रैपिड सर्वे का काम पूरा हो चुका है. मतदाता सूची भी तैयार हो चुकी है. 7 नवंबर तक मतदाता की सूचियों में आपत्तियों को दर्ज किया जाएगा और उसके बाद उनका निस्तारण कर दिया जाएगा. इसके बाद मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन कर दिया जाएगा.
आरक्षण के लिए शासन के निर्देश का इंतजार :
ऐसा माना जा रहा है कि इस सप्ताह के अंत तक आरक्षण की स्थिति साफ हो जाएगी. फिरोजाबाद के एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने बताया कि सभी निकायों के वार्ड के आरक्षण के प्रस्ताव आ गए हैं. वर्ष 2011 की जनगणना के आधार पर जिला स्तर पर इसका परीक्षण करने के बाद शासन को भेजा जा रहा है. अब शासन के निर्देश का इंतजार है.
भाजपा किस पर लगाएगी दांव:
वही निकाय तैयारी में जुटे भारतीय जनता पार्टी के महानगर अध्यक्ष राकेश शंखवार कहते हैं कि आरक्षण में कैसा भी रद्दोबदल हो लेकिन भारतीय जनता पार्टी साफ-सुथरे चेहरों पर ही अपना दांव लगाएगी और हर हालत में सभी सीटें जीतेगी.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.










