
UP Nagar Nigam Election: मेरठ नगर निगम के कई वार्डों का बदल जाएगा आरक्षण, देखें लिस्ट
AajTak
UP Nagar Nigam Election Ward Reservation List: मेरठ नगर निगम में 90 वार्ड हैं.वर्तमान में 2017 के आरक्षण के तहत इनमें से 10 वार्ड एससी और पांच वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित है. एडीएम प्रशासन अमित कुमार का कहना है कि मेरठ में जितने वार्ड है उतने ही रहेंगे सिर्फ इनका आरक्षण बदल जाएगा.
Meerut Nagar Nigam: यूपी में नगर निगम चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं. एक ओर जहां राजनीतिक पार्टियों ने इस चुनाव में जीत के लिए रणनीति बनानी शुरू कर दी है तो वहीं प्रशासन भी अपनी तैयारियों में जुट गया है. सबकी नजरें वार्डों में आरक्षण पर टिकीं हैं. इस बार कई वार्ड का आरक्षण बदल जाएगा. उसी के आधार पर तय होना है कि कहां से कौन चुनाव लड़ सकता है.
मेरठ नगर निगम में 90 वार्ड हैं.वर्तमान में 2017 के आरक्षण के तहत इनमें से 10 वार्ड एससी और पांच वार्ड एससी महिला के लिए आरक्षित है. एडीएम प्रशासन अमित कुमार का कहना है कि मेरठ में जितने वार्ड है उतने ही रहेंगे सिर्फ इनका आरक्षण बदल जाएगा. उन्होंने बताया कि शासनादेश के मुताबिक ही काम चल रहा है. वार्डों के आरक्षण करने में पूरी सावधानी बरती जा रही है. रुटीन के हिसाब से जिन भी वार्ड में बदलाव हो रहा होगा उसे बदला जाएगा.
चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे लोगों की नजर वार्ड आरक्षण पर ही है. आरक्षण लिस्ट जारी होते ही चुनाव की तैयारी और तेज हो जाएगी. कई लोगों को इस बात का भी डर कि वो अभी से अगर चुनाव प्रचार में जुट जाए और अंतिम समय में वार्ड का आरक्षण ही बदल जाएगा तो इससे उनको नुकसान हो जाएगा.
मेरठ में अभी कौन सा वार्ड किसके लिए आरक्षित:
नई बस्ती लल्लापुर एससी महिला, मलियाना एससी महिला, भगवतपुरा एससी, शेरगढ़ी एससी महिला, शिवलोकपुरी एससी, मोहकमपुरम एससी महिला, पिलना सोफीपुर एससी, लिसाड़ी एससी, शिवपुरम एससी महिला, शोभापुर एससी, जयभीमनगर एससी, सराय काजी एससी, दायमपुर एससी, कसेरुखेड़ा एससी, तुलसी कालोनी एससी के लिए आरक्षित है. इनमें से कई वार्ड का आरक्षण इस बार बदल सकता है. एडीएम प्रशासन अमित कुमार का कहना है कि आरक्षण की प्रक्रिया चल रही है. एडीएम प्रशासन का कहना है कि वैसे इस बार वार्डों की संख्या में कोई परिवर्तन नहीं होगा.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







