
UP Elections 2022: लखनऊ की फ्लाइट में प्रियंका गांधी ने अखिलेश यादव से किस बात के लिए "धन्यवाद" कहा!
ABP News
UP Elections 2022: सूत्रों ने बताया कि अखिलेश यादव ने प्रियंका गांधी से कहा कि 'वे अच्छा काम कर रही हैं'. 'जल्द मिलते हैं' के संवाद के साथ दोनों नेताओं ने अपना रास्ता पकड़ा.
UP Elections 2022: बीते 24 घंटे से हवाई जहाज में अखिलेश यादव के साथ प्रियंका गांधी की मुलाकात की तस्वीर वायरल है. दरअसल शुक्रवार दोपहर को प्रियंका गांधी और अखिलेश यादव संयोगवश दिल्ली से लखनऊ की एक ही फ्लाइट में बैठे थे. जहाज जब लखनऊ उतरा तो बिजनस क्लास में बैठे अखिलेश ने इकनॉमी क्लास में बैठीं प्रियंका गांधी के आने का इंतजार किया. अखिलेश को सामने पा कर प्रियंका गांधी भी चौंकी और दोनों के बीच करीब दो मिनट बातचीत हुई.
इस मुलाकात को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही हैं, हालांकि कांग्रेस सूत्रों का कहना है कि यह मुलाकात संयोग से ज्यादा कुछ भी नहीं. कयासों के विपरीत गठबंधन को लेकर दोनों नेताओं के बीच कोई बात नहीं हुई लेकिन बातचीत के दौरान प्रियंका ने अखिलेश से एक ऐसी बात कह दी जिससे अखिलेश हैरान रह गए.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












