
UP Elections 2022: यूपी दौरे के दूसरे दिन आज जेपी नड्डा कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में होंगे शामिल, योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे मौजूद
ABP News
UP Elections 2022: आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होंगे. साथ ही बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे.
UP Elections 2022: यूपी दौरे के दूसरे दिन आज बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में शामिल होंगे. वहीं, इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी नड्डा के साथ मौजूद रहेंगे. जानकारी के मुताबिक नड्डा कानपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन को सम्बोधित करेंगे साथ ही कानपुर में क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही 7 जिला कार्यालयों का भी वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जगत प्रकाश नड्डा आज प्रातः 11:15 बजे सब्जी मंडी किदवईनगर कानपुर में बाबा नामदेव गुरूद्वारा में मत्था टेकेंगे. इसके पश्चात् पूर्वान्ह 11:45 बजे प्लाट नम्बर 2 जूही साकेतनगर कानपुर में कानपुर क्षेत्र के क्षेत्रीय बीजेपी कार्यालय का उद्घाटन करने के साथ ही 7 जिला कार्यालयों का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












