
UP Elections 2022: गोरखपुर में JP Nadda की हुंकार, बोले- विपक्षी पार्टियां वंशवाद लेकर चलती हैं, हम राष्ट्रवाद को
ABP News
UP Elections: बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर में वंशवाद की राजनीति पर जमकर हमला बोला. नड्डा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती हैं. हम राष्ट्रवाद को लेकर आगे चलते हैं.
Uttar Pradesh Chunaav: उत्तर प्रदेश के मौसम में अब चुनावी तपिश नजर आने लगी है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने गोरखपुर में वंशवाद की राजनीति पर जमकर हमला बोला. नड्डा ने कहा कि विपक्षी पार्टियां वंशवाद को लेकर चलती हैं. हम राष्ट्रवाद को लेकर आगे चलते हैं. विपक्षी पार्टियों में जो कुछ है, वो वंश के लिए है.
नड्डा ने आगे कहा, क्या कारण है, जब चुनाव आते हैं तो भाजपा गांधी से लेकर सरदार पटेल को याद करती है और विपक्षी पार्टियों को पाकिस्तान और जिन्ना याद आने लगते हैं. नड्डा ने आगे कहा, हमें प्रजातंत्र पर विश्वास है, लेकिन विपक्षी पार्टियां प्रजातंत्र पर नहीं सिर्फ परिवार पर विश्वास करती हैं.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












