
UP Elections: अमित शाह की आज ताबड़तोड़ चार रैलियां, मैनपुरी, औरैया और कानपुर में करेंगे प्रचार
AajTak
यूपी में दूसरे चरण के बाद, अब दिग्गज नेता तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए ताकत झोंक दी है. आज यूपी में अमित शाह की आज ताबड़तोड़ चार रैलियां हैं. यूपी में बीजेपी के सामने तीसरे दौर के लिये 'यादव लैंड' में समर्थन जुटाने की चुनौती है और इसी कड़ी में आज दिग्गज नेता मैनपुरी के सियासी मैदान में प्रचार करने उतरेंगे. आज गृह मंत्री अमित शाह मैनपुरी, औरेया और कानपुर में करेंगे प्रचार-प्रसार करेंगे. वहीं, सीएम योगी आदित्यनाथ का तूफानी प्रचार अभियान भी देखा जाएगा, जहां वे एक दिन में पांच जन सभाओं को संबोधित करेंगे. आज कासगंज, फिरोजाबाद, इटावा और कन्नौज में योगी अपनी सरकार का लेखा जोखा पेश करेंगे. देखें बड़ी खबरों का ये एपिसोड.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











