
UP Election: RPN सिंह के नाम पर भड़के स्वामी प्रसाद मौर्य, कहा- वो पिद्दी नेता हैं
AajTak
Swami Prasad Maurya Exclusive: 'आजतक' से खास बातचीत में स्वामी प्रयास मौर्य ने भाजपा के नेता आरपीएन सिंह पर हमला बोला. इसके अलावा मौर्य ने मायावती और योगी आदित्यनाथ पर भी निशाना साधा.
समाजवादी पार्टी के नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने भाजपा नेता आरपीएन सिंह को पिद्दी नेता बताया है. आरपीएन सिंह से जुड़ा सवाल पूछे जाने पर मौर्य ने कहा कि किसका नाम ले लिया, मूड खराब हो गया. मौर्य ने अन्य तमाम मुद्दों पर आजतक के सवालों के जवाब दिए. उत्तर प्रदेश में कुशीनगर की पडरौना सीट से चुनाव लड़ने वाले स्वामी प्रसाद मौर्य अब फाजिलनगर सीट से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी हैं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











