
UP Election 2022: राजनाथ सिंह की जनसभा में लगे अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे, रक्षा मंत्री ने कही ये बात
AajTak
UP Assembly Election 2022: यूपी में 3 चरणों में वोटिंग हो चुकी है. अब चार चरणों में मतदान बाकी है. ऐसे में चुनावी जनसभाओं का दौर जारी है. इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को बलिया के सिकंदरपुर में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. तभी एक युवक ने अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगाना शुरू कर दिए.
UP Election 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को उत्तर प्रदेश के बलिया के सिकंदरपुर विधानसभा में जनसभा को संबोधित कर रहे थे. इस दौरान एक ऐसा वाकया हुआ जिसने राजनाथ सिंह का ध्यान खींचा. लेकिन उन्होंने इस पर गंभीरता दिखाते हुए किसी भी प्रकार की कार्रवाई किए जाने से इनकार कर दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











