
UP Election 2022: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की चेतावनी- कोई हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश करेगा तो छोड़ेंगे नहीं
ABP News
UP Elections: जौनपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज इशारों-इशारों में भारत की जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश करनेवालों को कड़ी चेतावनी दी.
UP Election 2022: जौनपुर में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज इशारों-इशारों में भारत की जमीन पर कब्जा जमाने की कोशिश करने वालों को सख्त लहजे में संदेश दिया. उन्होंने किसी देश का नाम लिए बिना कहा कि हमने कभी किसी देश की एक इंच जमीन पर कब्जा नहीं किया. लेकिन अगर किसी ने हमारी जमीन पर कब्जा करने की कोशिश की तो हम उसे छोड़ेंगे नहीं. राजनाथ सिंह आज जौनपुर में उत्तर प्रदेश विधान सभा चुनाव 2022 का खाका तैयार करने आए थे. उन्होंने सम्मेलन में 29500 बूथ अध्यक्षों को संबोधित कर आने वाले चुनाव की जीत का मंत्र दिया.
बिना नाम लिए राजनाथ सिंह की कड़ी चेतावनी

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












