
UP Election 2022: प्रियंका गांधी आज जारी करेगी महिलाओं के लिए घोषणा पत्र, जानिए कौन-कौन से वादे कर सकती है कांग्रेस
ABP News
UP Election 2022: कांग्रेस उत्तर प्रदेश का चुनाव प्रियंका गांधी के चेहरे पर लड़ रही है. उसने कहा है कि वह 40 फिसदी टिकट महिलाओं को देगी. इस चुनाव के लिए कांग्रेस का नारा है, 'लड़की हूं, लड़ सकती हूं'
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को पार्टी का पहला घोषणापत्र जारी करेंगी. यह घोषणा पत्र महिलाओं के लिए होगा. कांग्रेस ने इसका नाम 'शक्ति विधान' रखा है. कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में 40 फीसदी टिकट महिलाओं को देने की घोषणा की है. इसके साथ ही कांग्रेस ने महिलाओं के लिए फ्री में स्कूटी और स्मार्टफोन के अलावा कई और वादे किए हैं. कांग्रेस उत्तर प्रदेश में प्रियंका गांधी के चेहरे पर चुनाव लड़ रही है. कांग्रेस ने नारा दिया है, 'लड़की हूं लड़ सकती हूं.'
प्रियंका गांधी करेंगे प्रेस कांफ्रेंस

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












