
UP Election 2022: पीएम मोदी के 'लाल टोपी-लाल बत्ती' वाले बयान पर अखिलेश यादव का पलटवार, जानिए क्या कहा?
ABP News
अखिलेश यादव ने कहा, 'लाल रंग भावनाओं का है, लाल रंग देवी देवताओं का है. लाल रंग की चुनरी देवी देवताओं को भी चढ़ती है. हमारे ग्रंथ भी लाल रंग के कपड़े में रखे जाते हैं.
UP Election 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गोरखपुर में लाल टोपी पर दिए गए बयान पर मचा बवाल थमने का नाम नहीं ले रहा है. लाल टोपी और लाल बत्ती को उत्तर प्रदेश के लिए खतरा बताए जाने पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने पीएम मोदी पर पलटवार किया है. साथ ही उन्होंने लाल रंग के कई फायदे भी बताए हैं.
'भावनाओं का रंग है लाल'अखिलेश यादव ने कहा, "लाल रंग भावनाओं का है, लाल रंग देवी देवताओं का है. चेहरे का रंग लाल तब होता है जब हम बहुत खुश होते हैं. लाल तब भी चेहरा होता है जब हम नाराज होते हैं. लाल रंग की चुनरी देवी देवताओं को भी चढ़ती है. हमारे ग्रंथ भी लाल रंग के कपड़े में रखे जाते हैं. भारतीय जनता पार्टी यह बताए कि हमारे सबके अंदर लाल रंग का खून बह रहा है. क्या हमारे सबके अंदर काले रंग का खून बह रहा है."

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












