
UP Election 2022: पीएम मोदी के 'टोपी' वाले बयान पर सियासी बवाल जारी, अब AAP सांसद संजय सिंह ने कही ये बात
ABP News
UP Election 2022: संजय सिंह ने आरएसएस की टोपी के जरिए पीएम मोदी पर तंज कसा है. इससे पहले अखिलेश यादव ने प्रधानमंत्री के बयान पर पलटवार किया था.
UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गोरखपुर में समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने सपा की लाल टोपी पर तंज कसा. पीएम के इस बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है. आम आदमी पार्टी नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने पीएम मोदी के बयान का पलटवार किया है.
काली टोपी वालों का दिल काला- संजय सिंहसंजय सिंह ने ट्विटर पर प्रधानमंत्री मोदी की काली टोपी पहने हुए फोटो शेयर की. साथ ही उन्होंने कैप्शन लिखा, "मोदी जी काली टोपी वालों का दिल और दिमाग दोनों काला होता है." दरअसल संजय सिंह ने आरएसएस की टोपी के जरिए पीएम पर तंज कसा है.

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












