
UP Election 2022: असदुद्दीन ओवैसी ने पीएम मोदी को बताया नोटंकीबाज, कहा- फिल्म इंडस्ट्री में जाते तो सारे अवार्ड ले जाते
ABP News
बाराबंकी में असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पीएम मोदी कहते हैं हमारी तपस्या में कमी रह गई, जबकि असली तपस्या किसानों ने की है. ओवैसी ने आगे कहा कि 750 किसान मर गए फिर भी आंदोलन जारी रहा.
Owaisi News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में एआईएमआईएम चीफ और सांसद असदुद्दीन ओवैसी ने प्रधानमंत्री मोदी पर जमकर निशाना साधा है. उन्होंने पीएम मोदी को नौटंकीबाज तक कह दिया. पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा अच्छा हुआ पीएम फिल्म इंडस्ट्री में नहीं गए वर्ना सारे अवार्ड्स वही ले जाते.
ओवैसी ने पीएम को बताया नोटंकीबाजप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, "देश के सबसे बड़े नौटंकीबाज हैं प्रधानमंत्री. गनिमत है कि पॉलिटिक्स में आ गए वर्ना बेचारे फिल्म इंडस्ट्री वालों का क्या होता. सारे अवार्ड तो मोदी जी जीत जाते. किसानों के तीनों कानून वापस लेने के बाद प्रधानमंत्री ने क्या कहा कि मेरी तपस्या में कमी रह गई उससे साफ तौर से जाहिर हो रहा है कि आखिर हमारे देश के प्रधानमंत्री कितने बड़े एक्टिंगबाज हैं."

Uttarakhand News: धामी सरकार सख्त, अवैध मदरसों पर कार्रवाई, जुलाई से नया पाठ्यक्रम लागू करने का ऐलान
Dehradun News In Hindi: परेड ग्राउंड में आयोजित इस समारोह में उन्होंने स्पष्ट कहा कि राज्य में मदरसों को जिहादी मानसिकता पनपाने वाले अलगाववादी केंद्र नहीं बनने दिया जाएगा .












