
UP Election: 'मुझ पर हमला करने वाले वही लोग, जिन्होंने गांधीजी की हत्या की थी...', छपरौली में बोले ओवैसी
AajTak
UP Election 2022: मेरठ में असदुद्दीन ओवैसी पर हाल ही में हमला हुआ था. इस हमले के बाद वह छपरौली में पहली रैली को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने कहा कि मैं अल्लाह की वजह से जिंदा हूं. इसके साथ ही उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा.
UP Election 2022: हाल ही में AIMIM नेता असदुद्दीन ओवैसी पर मेरठ में हमला हुआ था. इस बारे में उन्होंने शनिवार को उत्तर प्रदेश के छपरौली में रैली को संबोधित करते हुए कहा, 'मुझ पर हमला करने वाले वही लोग हैं, जिन्होंने गांधीजी की हत्या की थी'. ओवैसी यहीं नहीं रुके, उन्होंने कहा कि उन्होंने मुझ पर 4 गोलियां चलाईं, लेकिन अगर अल्लाह किसी को बचाने का फैसला करता है, तो आप किसी को मार नहीं सकते, आप किसी का अपमान नहीं कर सकते.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










