
UP Election: 'मुझे दंगेश कहते हैं CM, खुद को देखें', अखिलेश ने साधा योगी पर निशाना
AajTak
UP Assembly Election: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव शनिवार को बलरामपुर में थे. इस दौरान उन्होंने सीएम योगी आदित्यनाथ पर जमकर निशाना साधा. इस दौरान उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सीएम योगी बोलते हैं कि सबकी गर्मी निकाल देंगे, लेकिन जनता ने सिर्फ 4 चरणों में ही इनकी गर्मी निकाल दी.
UP Election: यूपी में चुनाव प्रचार का दौर जारी है. ऐसे में शनिवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव (Samajwadi Party chief Akhilesh Yadav) ने भाजपा पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि भाजपा ने व्यापारियों और युवाओं को बर्बाद कर दिया है. साथ ही उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा के लोग गरीबों के हाथ से पैसा लेकर अपनी तिज़ोरी भर रहे हैं. साथ ही कहा कि बाबा बाढ़ से परेशान हैं, लेकिन सांड से नहीं.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











