
UP Election: पांचवें चरण का मतदान आज, 12 जिलों की 61 सीटों पर होगी वोटिंग
AajTak
यूपी चुनाव के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए आज मतदान होना है. मतदाता 692 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे.
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के चार चरणों का मतदान हो चुका है. अब पांचवें चरण के मतदान की घड़ी आ गई है. वह घड़ी आ गई है जब मतदाता अपना निर्णय इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) में कैद करेंगे. पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों के लिए 27 फरवरी को यानी आज मतदान होना है. मतदाता 692 उम्मीदवारों की किस्मत ईवीएम में कैद करेंगे.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











