
UP Chunav 6th Phase: समझें हर सीट का सियासी गणित
AajTak
उत्तरप्रदेश में चुनावी युद्ध अपने अंतिम दौर में पहुंच चुका है. कल यानि 3 मार्च को छठे चरण में 10 जिलों की 57 सीटों पर मतदान होने जा रहा है. छठे चरण में पूर्वांचल के अंबेडकरनगर से गोरखपुर तक की सीटों पर सियासी संग्राम होना है, जहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी चुनावी मैदान में है. योगी की असल परीक्षा इस चरण में होनी है, जो उनका सियासी गढ़ माना जाता है. बीजेपी के लिहाज से छठां चरण काफी अहम माना जा रहा है, क्योंकि पिछले चुनाव में बीजेपी ने यहां से विपक्ष का सफाया कर दिया था. लेकिन इस बार समीकरण बदले हुए हैं. ऐसे में बीजेपी के लिए चुनौतियां बढ़ गई हैं. समझें छठे चरण में सीटों का सियासी समीकरण.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.

आज ईरान-अमेरिका युद्ध का 24 वां दिन है. आज युद्ध को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बड़ा बयान आया. ट्रंप ने ऐलान किया है कि अगले पांच दिनों तक ईरान के पावर और इनर्जी के ठिकानों पर हमले नहीं होंगे. ईरान को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति के बयान को युद्ध की दिशा में उठाया गया बड़ा कदम माना जा रहा है. हालांकि ईरान की तरफ से अमेरिकी के साथ किसी तरह की बातचीत का खंडन किया गया है, ईरान का यही दावा है कि उनकी धमकी के डर से अमेरिकी राष्ट्रपति झुक गए. अब सवाल यही है क्या ट्रंप के सीजफायर से युद्ध रुक जाएगा.










