
UP Chunav 2022: 'विकास के चैम्पियन हम ही हैं, अखिलेश शिलान्यास करने में एक्सपर्ट', सपा पर बरसे बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा
AajTak
Vidhan Sabha Chunav 2022: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा का दावा है कि पार्टी इस बार भी यूपी में 300 से अधिक सीटें जीतकर सरकार बनाएगी. उन्होंने आजतक से खास बातचीत में गोवा और उत्तराखंड में भी सरकार बनाने का दावा किया.
यूपी विधानसभा चुनाव के तीन चरणों के लिए मतदान हो चुका है. चौथे चरण के लिए भी चुनाव प्रचार थम चुका है. आतंक के लिए साइकिल के इस्तेमाल के मसले पर सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और विपक्षी समाजवादी पार्टी (सपा) के बीच सियासत तेज है. इन सबके बीच बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने यूपी चुनाव, साइकिल पर सियासत से लेकर पंजाब, उत्तराखंड और गोवा चुनाव को लेकर आजतक से बातचीत की है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि अमेरिका ने ईरान के पावर प्लांट पर हमले को 5 दिन तक टाल दिया है. इसके साथ ट्रंप ने कहा कि ईरान के साथ बातचीत पर के नतीजे पर आगे का फैसला होगा. वहीं ट्रंप के इस ऐलान के बाद दुनिया के बाजारों में जबरदस्त उछाल आया है और कच्चे तेल की कीमतों में 11% की गिरावट आई है.

जिस अमेरिका और इजरायल ने मिलकर 28 फरवरी को ईरान पर हमले कर जंग की शुरुआत की थी, उसी अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने सोमवार को ये ऐलान किया कि अमेरिका अगले 5 दिनों के लिए युद्ध विराम कर रहा है यानी जंग को रोक रहा है. अब सवाल ये है कि जंग के पहले हफ्ते में जब ट्रंप ने ये दावा किया था कि ईरान की ताकत को वो पूरी तरह कुचल चुके हैं तो फिर भी ईरान इस जंग को तीसरे हफ्ते तक कैसे खींच ले गया.











