UP Budget 2023: योगी सरकार आज पेश करेगी यूपी का सबसे बड़ा बजट, जानें इस बार क्या रहेगा खास
AajTak
माना जा रहा है कि इस बार योगी सरकार करीब 7 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करेगी, जो ऐतिहासिक होगा. इसमें लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर महिला, युवा सशक्तिकरण, किसानों के साथ-साथ नई अवस्थापना और विकास परियोजनाओं पर जोर रहेगा. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे संयुक्त सत्र में बजट पेश करेंगे और बजट पेश होने के बाद सदन में राज्यपाल अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी.
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार आज बुधवार को विधानसभा में अपना वर्ष 2022-23 के लिए बजट पेश करेगी. माना जा रहा है कि इस बार सरकार करीब 7 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश करेगी, जो ऐतिहासिक होगा. इसमें लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर महिला, युवा सशक्तिकरण, किसानों के साथ-साथ नई अवस्थापना और विकास परियोजनाओं पर जोर रहेगा. वित्त मंत्री सुरेश खन्ना सुबह 11 बजे संयुक्त सत्र में बजट पेश करेंगे और बजट पेश होने के बाद सदन में राज्यपाल अभिभाषण के धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा होगी.
बता दें कि इससे पहले 26 मई 2022 को योगी सरकार ने 6.48 लाख करोड़ रुपये का बजट पेश किया था. जो अब तक सबसे बड़ा बजट था. वहीं इससे पिछला बजट 5,50,270.78 करोड़ रुपए का था.
वित्त विभाग के सूत्रों ने मंगलवार को कहा कि बजट में कुछ नई योजनाओं की घोषणा की जा सकती है और केंद्र के योजनाओं पर बजट बढ़ाया जा सकता है. बजट का आंकड़ा पिछले साल के 6.48 लाख करोड़ रुपये के मुकाबले इस बार 7 लाख करोड़ रुपये से अधिक होने की संभावना है. इसमें 33,769 करोड़ रुपये का पूरक बजट भी शामिल है, हालांकि बजट में किसी नए टैक्स की घोषणा का कोई प्रस्ताव नहीं है.
बजट में क्या हो सकता है खास?
- बजट में प्रदेश में बनने वाले एक्सप्रेसवे के लिए बड़ी रकम का ऐलान होने की उम्मीद है. - कानपुर में बन रहे पनकी और अलीगढ़ में हरदुआगंज पावर प्रॉजेक्ट के लिए भी धन की व्यवस्था की व्यवस्था होने की संभावना है. - आगरा, झांसी और गोरखपुर में मेट्रो परियोजना. जेवर और अयोध्या में बन रहे इंटरनैशनल एयरपोर्ट के काम में तेजी लाने के लिए धनराशि का आवंटन होने की उम्मीद है. - शिक्षा, स्वास्थ्य, एमएसएमई, कृषि के क्षेत्र में अधिक बजट देकर आम आदमी को राहत पहुंचाई जा सकती है. - बजट में प्रदेश के करीब 40 लाख युवाओं को स्मार्टफोन और टैबलेट देने की व्यवस्था की जा सकती है. - 2025 में प्रयागराज में होने वाले महाकुंभ की तैयारियों के लिए बजट में आवंटन किया जा सकता है. - यूपी ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट (जीआईएस) के दौरान साइन हुए एमओयू को जमीन पर उतारने के लिए बजट में उद्योगों को मिलने वाली सब्सिडी के लिए रकम का आवंटन किया जा सकता है. समिट में सरकार को करीब 33.50 लाख करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव मिले हैं.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










