
UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी! रिजल्ट पाने में अब होगी आसानी
AajTak
UP Board 10th, 12th Result 2023 on aajtak.in: रिजल्ट के समय हेवी ट्रैफिक की समस्या पैदा हो सकती है. ऐसे में छात्रों की सहूलियत के लिए इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट aajtak.in पर भी होस्ट किए जा रहे हैं. स्टूडेंट्स अपने एग्जाम रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट बिन किसी देरी के चेक कर सकेंगे.
UP Board 10th, 12th Result 2023 on aajtak.in: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए परीक्षार्थियों के लिए खुशखबरी है. इस वर्ष छात्रों को अपना रिजल्ट चेक करने में कोई परेशानी नहीं होगी. रिजल्ट के समय हेवी ट्रैफिक की समस्या पैदा हो सकती है. ऐसे में छात्रों की सहूलियत के लिए इस वर्ष यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं के रिजल्ट aajtak.in पर भी होस्ट किए जा रहे हैं. परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स अपने एग्जाम रोल नंबर की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकेंगे और अपनी मार्कशीट डाउनलोड कर सकेंगे.
UP Board Result 2023: ऐसे कर पाएंगे चेक स्टेप 1: दिए गए रिजल्ट लिंक पर जाना होगा. स्टेप 2: अब 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक को ओपन करना होगा. स्टेप 3: अपना रोल दर्ज कर सब्मिट करना होगा. स्टेप 4: मार्कशीट स्क्रीन पर खुल जाएगी, इसे डाउनलोड कर सकेंगे.
UP Board Result 2023: Direct Link to Download
यूपी बोर्ड परीक्षाओं की कॉपियों की चेकिंग का काम पूरा कर लिया गया है. परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवारों का रिजल्ट का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने वाला है. कॉपियों का मूल्यांकन 31 मार्च को पूरा हो गया है और अब बोर्ड मेरिट तैयार कर रहा है. छात्रों का रिजल्ट इसी सप्ताह ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी हो सकता है. रिजल्ट की घोषणा ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in पर की जाएगी.
बोर्ड बना सकता है रिकॉर्ड बोर्ड ने इस वर्ष तय समय से पहले कॉपी चेकिंग का काम पूरा कर रिकॉर्ड बनाया है. कॉपियों की चेकिंग 01 अप्रैल को पूरी होनी थी मगर बोर्ड ने 1 दिन पहले ही मूल्यांकन पूरा कर लिया. बोर्ड अब रिजल्ट भी रिकॉर्ड समय में जारी करने की तैयारी में हैं. रिजल्ट टेंटेटिवली अप्रैल के दूसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा. किसी भी अपडेट के लिए आजतक एजुकेशन को चेक करते रहें.

सीबीएसई ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में कम नंबर आने पर छात्रों को राहत देते हुए मई 2026 में दोबारा परीक्षा का नया शेड्यूल जारी किया है. छात्र तीन विषयों में सुधार कर सकते हैं और कंपार्टमेंट वाले भी परीक्षा दे सकेंगे. फॉर्म भरने की प्रक्रिया तीन चरणों में होगी, जिसमें लेट फीस का भी प्रावधान है परीक्षा के लिए फीस भारत में ₹320 प्रति विषय निर्धारित की गई है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.











