
UP Board Result 2021 Updates: यूपी बोर्ड के छात्रों को प्रमोट करने का ये है फॉर्मूला, जानें रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स
AajTak
UP Board Result 2021 latest Update: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं रद्द करने के बाद UPMPS बोर्ड ने मार्किंग स्कीम को लेकर योजना जारी कर दी है. जानें यूपी बोर्ड से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स.
UP Board Result 2021 latest Update: कोरोना की दूसरी लहर को देखते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा को रद्द कर दिया गया है. अब यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्रों को प्रमोट किया जाएगा. मार्क्स और रिजल्ट को लेकर छात्रों के मन में कई सवालों के बीच बोर्ड ने मार्किंग स्कीम जारी कर दी है. हालांकि, अभी तक यूपी बोर्ड के रिजल्ट की तारीख का ऐलान नहीं हुआ है. बात दें कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन करने वाले लगभग 56 लाख छात्र रिजल्ट डेट का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे दिए जाएंगे नंबर मार्किंग स्कीम के अनुसार, 10वीं के छात्रों को 9वीं के फाइनल एग्जाम के मार्क्स और 10वीं के प्री-बोर्ड एग्जाम के मार्क्स के औसत के आधार पर नंबर दिए जाएंगे. वहीं, 12वीं के छात्रों को भी 11नीं के फाइनल एग्जाम के मार्क्स और 12वीं के प्री बोर्ड के मार्क्स के आधर पर नंबर दिए जाएंगे.
Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










