
UP Board Exam Date 2026: यूपी बोर्ड ने जारी किया शेड्यूल, जानें कब से शुरू होंगे एग्जाम
AajTak
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने आगामी सत्र के लिए हाईस्कूल (कक्षा 10) और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है.
एशिया के सबसे बड़े बोर्ड यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं 2026 की बोर्ड परीक्षा का पूरा कार्यक्रम घोषित कर दिया है. हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं इस बार एक साथ आयोजित की जाएंगी. परीक्षाएं 18 फरवरी 2026 से शुरू होकर 12 मार्च 2026 तक चलेंगी. यानी कुल 15 कार्य दिवसों में यूपी बोर्ड अपनी परीक्षाएं पूरी कराएगा. हाई स्कूल की परीक्षा हिंदी के प्रश्न पत्र से शुरू होगी, जबकि इंटरमीडिएट की परीक्षा सामान्य हिंदी विषय से शुरू होगी.
बोर्ड के मुताबिक, इस बार भी हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं एक साथ आयोजित की जाएंगी. इसके लिए प्रदेशभर में हजारों परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं.बोर्ड ने दोनों कक्षाओं की विषयवार परीक्षा तिथियों का विस्तृत टाइमटेबल भी जारी कर दिया है.
यूपी 10वीं बोर्ड परीक्षा 2026 -डेट और टाइम
यूपी बोर्ड हाईस्कूल (कक्षा 10) की परीक्षा वर्ष 2026 में बुधवार, 18 फरवरी से शुरू होगी.पहले दिन छात्रों की हिंदी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी.इस बार भी परीक्षा दो पालियों में होगी.पहली पाली सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक,जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी.
यूपी 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 - डेट और टाइम
इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा की शुरुआत भी हिंदी विषय से ही होगी.परीक्षा का समय हाईस्कूल की तरह ही रहेगा-पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 11:45 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2:00 से शाम 5:15 बजे तक है.

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












