
UP Board Exam 2021 Date: यूपी बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स पर कल हो सकता है फैसला, ऑनलाइन पढ़ाई भी होगी शुरू
AajTak
UP Board 10th-12th Board Exam 2021 Date: एग्जाम डेट्स का इंतजार कर रहे छात्र ध्यान दें कि सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई डेटशीट को बोर्ड ने फेक बताया है. बोर्ड की तरफ से नोटिस जारी कर यह स्पष्ट किया गया है कि 05 जून से एग्जाम शुरू होने की जानकारी वाली डेटशीट फेक है और बोर्ड ने अभी एग्जाम डेट्स की कोई घोषणा नहीं की है.
UPMSP UP Board 10th, 12th Board Exam 2021 Date: यूपी बोर्ड 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं पर गुरुवार (20 मई) को फैसला लिया जा सकता है. राज्य में शैक्षणिक संस्थान कोरोना महामारी के चलते 20 मई तक बंद किए गए थे जो अब खुलने जा रहे हैं. स्कूल और कॉलेज 20 मई से ऑनलाइन क्लासेज़ शुरू करने जा रहे हैं और इसी के साथ बोर्ड परीक्षाओं की डेट्स पर भी मुहर लगना संभव है. हालांकि, शैक्षणिक संस्थानों को अभी ऑफलाइन क्लासेज़ शुरू करने की इजाज़त नहीं है. राज्य शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और अन्य अधिकारियों के साथ महामारी की स्थिति देखने के बाद एग्जाम डेट्स पर कोई फैसला ले सकते हैं. एग्जाम डेट्स का इंतजार कर रहे छात्र ध्यान दें कि सोमवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुई डेटशीट को बोर्ड ने फेक बताया है. बोर्ड की तरफ से नोटिस जारी कर यह स्पष्ट किया गया है कि 05 जून से एग्जाम शुरू होने की जानकारी वाली डेटशीट फेक है और बोर्ड ने अभी एग्जाम डेट्स की कोई घोषणा नहीं की है. लगभग 56 लाख बोर्ड परीक्षार्थियों को बोर्ड परीक्षाओं पर स्पष्टीकरण का इंतजार है. यूपी बोर्ड ने अभी तक एग्जाम अगले आदेश तक के लिए स्थगित रखे हैं. छात्रों का कहना है कि CBSE बोर्ड की तरह यूपी बोर्ड को भी 10वीं के एग्जाम रद्द कर देने चाहिए, मगर बोर्ड ने इस संबंध में कोई फैसला अभी नहीं लिया है. संभव है कि इसी सप्ताह बोर्ड परीक्षाओं पर जारी संशय खत्म हो जाएगा.
सैकड़ों साल पहले तबाह हो चुके एक रोमन शहर की दीवार पर करीब 2000 साल पुराने लव लेटर्स लिखे हुए मिले हैं. यह खोज आज की उन्नत और आधुनिक तकनीक का नतीजा है. क्योंकि, जिस दीवार पर ये ग्रैफिटी बने थे, वो काफी पहले खुदाई में मिल गए थे, लेकिन उन पर उकेरे गए भित्तिचित्रों को समझना मुश्किल था. अब जाकर पुरातत्वविदों को इसका मतलब पता चला है.

Shani Nakshatra Gochar 2026: शनि जब रेवती नक्षत्र में प्रवेश करते हैं, तो इसका प्रभाव धीरे-धीरे लेकिन गहराई से देखने को मिलता है. रेवती नक्षत्र मीन राशि का अंतिम नक्षत्र माना जाता है और इसका स्वामी बुध ग्रह है. इसलिए इस अवधि में सोच-समझ, योजना, संवाद और निर्णय क्षमता से जुड़े मामलों में खास बदलाव दिखाई दे सकते हैं.

Aaj 20 February 2026 का पंचांग (Aaj ka Panchang): 20 फरवरी 2026, दिन- शुक्रवार, फाल्गुन मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि 14.38 बजे तक फिर चतुर्थी तिथि, उत्तर भाद्रपद नक्षत्र 20.07 बजे तक रेवती नक्षत्र, चंद्रमा- मीन में, सूर्य- कुंभ में, अभिजित मुहूर्त- दोपहर 12.12 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक, राहुकाल- सुबह 11.10 बजे से दोपहर 12.35 बजे तक, दिशा शूल- पश्चिम.










