
UP Board Exam 2021 Date: नहीं कैंसिल हुए एग्जाम तो कितना लेट होगा अगला सेशन? छात्र कर रहे बोर्ड से सवाल
AajTak
UPMSP UP Board 10th, 12th Board Exam Date 2021: छात्र सोशल मीडिया पर एग्जाम कैंसिल करने की मांग जारी रखे हुए हैं. छात्रों का कहना है कि पूरा सेशन कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में कटा है और पढ़ाई भी केवल ऑनलाइन ही हो पाई है. ऐसे में छात्रों को एग्जाम लिखने के लिए बाध्य न किया जाए और किसी अन्य क्राइटेरिया के तहत उन्हें पास किया जाए.
यूपी बोर्ड 10वी, 12वीं के छात्र अभी भी अपनी बोर्ड एग्जाम डेट्स की घोषणा के इंतजार में हैं. छात्र लंबे समय से एग्जाम कैंसिल करने की मांग सोशल मीडिया पर उठा रहे हैं मगर बोर्ड की तरफ से अभी कोई अपडेट जारी नहीं किया गया है. अभी तक उपलब्ध सूचना के अनुसार, शिक्षामंत्री दिनेश शर्मा 20 मई के बाद एग्जाम की नई डेट्स पर फैसला लेने के लिए मुख्यमंत्री के साथ बैठक कर सकते हैं. कोई भी जानकारी बैठक के फैसले के बाद ही जारी होगी. इस दौरान छात्र सोशल मीडिया पर एग्जाम कैंसिल करने की मांग जारी रखे हुए हैं. छात्रों का कहना है कि पूरा सेशन कोरोना संक्रमण के चलते लॉकडाउन में कटा है और पढ़ाई भी केवल ऑनलाइन ही हो पाई है. ऐसे में छात्रों को एग्जाम लिखने के लिए बाध्य न किया जाए और किसी अन्य क्राइटेरिया के तहत उन्हें पास किया जाए. #cancelupboardexams2021 #cancelupboardexam2021 COVID-19 se dar Lagta hai EXAM se nhi Please cancel up board exam to save 56 lakhs students or teachers #CANCELUPBOARDEXAM2021 pic.twitter.com/s5GGYKgVV4 टि्वटर पर छात्र #cancelboardexam2021 हैशटैग के साथ अपने सवाल और सुझाव शिक्षा विभाग के सामने रख रहे हैं. छात्रों का कहना है कि अगर परीक्षाएं कैंसिल नहीं हुईं तो अगला सेशन कितना लेट हो जाएगा? #cancelupboardexams2021 UP board exam 2021 class 10th class cancel karo padhai let ho rhi hai pic.twitter.com/qnKDo5zQ6W
Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.











