
UP Board 12th Exam 2022 Sample Paper: यूपी बोर्ड 12वीं का गणित विषय का मॉडल पेपर, यहां करें डाउनलोड
AajTak
UPMSP UP Board 12th Exam 2022 Sample Paper: जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 12वीं का गणित का पेपर 13 अप्रैल को आयोजित किया जाना है. परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र नीचे दिए सैंपल पेपर की प्रैक्टिस कर लें. जारी पेपर नये पैटर्न और सिलेबस पर आधारित है.
UP Board 12th Exam 2022 Mathematics Sample Paper: यूपी बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट जारी हो चुकी है. उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने 10वीं और 12वीं का एग्जाम शेड्यूल अपनी आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर जारी कर दिया है. परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्रों के पास अब एग्जाम की तैयारी के लिए बेहद कम समय बाकी है. ऐसे में मॉडल पेपर की प्रैक्टिस से छात्र अपनी तैयारी को बेहतर कर सकते हैं.
जारी शेड्यूल के अनुसार, कक्षा 12वीं का गणित का पेपर 13 अप्रैल को आयोजित किया जाना है. परीक्षा में शामिल होने जा रहे छात्र नीचे दिए सैंपल पेपर की प्रैक्टिस कर लें. जारी पेपर नये पैटर्न और सिलेबस पर आधारित है.
पेपर में कुल 9 प्रश्न हैं और सभी अनिवार्य है. पेपर कुल 100 नंबर के लिए है जिसके लिए 3 घंटे 15 मिनट का समय मिलेगा. छात्र सैंपल पेपर अंग्रेजी में भी डाउनलोड कर सकते हैं. अंग्रेजी में पेपर देखने के लिए नीचे दिए लिंक पर जाएं.

Kia Carens Clavis EV का अपडेट कंपनी ने लॉन्च कर दिया है. अब इस कार को आप 6-सीटर कॉन्फिग्रेशन में भी खरीद सकते हैं. साथ ही 7-सीटर वर्जन भी मिलेगा. कंपनी ने कार के दो नए वेरिएंट्स GT-Line और X-Line को लॉन्च किया है. कार दो बैटरी ऑप्शन में आती है और इसे सिर्फ 39 मिनट में 80 परसेंट तक चार्ज किया जा सकता है.

सेव द चिल्ड्रन की रिपोर्ट के अनुसार मिडिल ईस्ट और आसपास के युद्ध प्रभावित क्षेत्रों में 52 करोड़ बच्चे अपनी पढ़ाई से वंचित हैं. ईरान, इजरायल, जॉर्डन, सऊदी अरब जैसे देशों में स्कूलों पर हमले और शरणार्थी संकट के कारण शिक्षा व्यवस्था गंभीर संकट में है. ऑनलाइन पढ़ाई की कोशिशें संसाधन और इंटरनेट की कमी के कारण विफल रही हैं.











