
UP Board 10th Result 2023 Declared: यूपी बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित, कुुल 89.78 % छात्र पास
AajTak
UP Board 10th Result: यूपी बोर्ड ने 12वीं के साथ साथ 10वीं का रिजल्ट भी जारी किया है. 10वीं का परीक्षाफल माध्यमिक शिक्षा परिषद की ऑफिशियल वेबसाइट upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देखा जा सकेगा. हालांकि, छात्रों की सहूलियत के लिए रिजल्ट इस वर्ष aajtak.in पर भी होस्ट किए जा रहे हैं.
UP Board 10th Result 2023 Declared: दिल थामकर बैठे छात्रों के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं. यूपी बोर्ड ने 10वीं-12वीं का रिजल्ट जारी कर दिया है. इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 89.78 प्रतिशत छात्र और छात्राएं पास हुए हैं. इस साल परीक्षा में छात्रों का पास प्रतिशत 86.64 % और छात्राओं का पास प्रतिशत 93.34% है. इस साल 29 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राओं ने दसवीं की परीक्षा दी थी.
आप यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट्स के अलावा aajtak.in की डायरेक्ट लिंक से भी देख सकते हैं. यहां नीचे हम वो सभी लिंक दे रहे हैं जिससे आप रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
UP Board 10th Result 2023: Direct Link to Download
इस बार यूपी बोर्ड की परीक्षा में ख़ास बात ये रही कि विभाग ने जल्दी रिज़ल्ट घोषित करने का रिकॉर्ड बना लिया है. इसके पीछे सबसे बड़ी वजह समय पर परीक्षा के बाद जल्दी मूल्यांकन है. बता दें कि यूपी बोर्ड की दसवीं और बारहवीं की परीक्षा 16 फ़रवरी से शुरू होकर 4 मार्च तक चलीं. उसके बाद 18 मार्च से उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन का काम शुरू हुआ. पहली बार सबसे कम समय में सिर्फ़ 14 दिन में मूल्यांकन का काम पूरा कर लिया गया.
इस बार सबसे ज़्यादा परीक्षकों को मूल्यांकन के काम में लगाया गया था. प्रदेश भर में 258 मूल्यांकन केंद्रों पर रविवार और अवकाश के दिनों में भी मूल्यांकन का काम हुआ. इससे रिज़ल्ट जल्दी तैयार होने का रास्ता साफ़ हो गया. मूल्यांकन के बाद रिज़ल्ट की प्रक्रिया के लिए गोपनीयता के साथ ही डेटा फ़ीडिंग(data feeding) का काम हुआ.
UP Board 10th Result 2023 LIVE Updates: Check Here

नैनीताल में तूफान और ओलावृष्टि से बिजली व्यवस्था दो दिन तक ठप रही, जिससे 80 हजार लोग प्रभावित हुए. इसी बीच गहराते एलपीजी संकट ने हालात और बिगाड़ दिए हैं. गैस की कमी के चलते होटल, ढाबे और रेस्टोरेंट बंद होने लगे हैं, जिससे पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर बड़ा असर पड़ा है. बिजली बहाल होने के बाद भी शहर पूरी तरह पटरी पर नहीं लौट पाया है और रोजगार को लेकर चिंता बढ़ गई है.

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने कहा कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज संकट के बीच देश में पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है. वहीं, बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने चारधाम यात्रा के दौरान बद्रीनाथ मंदिर और केदारनाथ मंदिर के गर्भगृह में गैर-सनातनी व्यक्तियों के प्रवेश पर रोक की बात कही है.

दिल्ली के रूप नगर में 33 साल पुराना लोहे का फुट ओवरब्रिज मंगलवार सुबह गिर गया, जिसमें एक महिला की जान चली गई. यह पुल पहले से ही असुरक्षित घोषित था और जुलाई 2025 से बंद था, फिर भी लोग इसका इस्तेमाल कर रहे थे. सिंचाई मंत्री परवेश साहिब सिंह ने हादसे की जांच के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाई है और 48 घंटे में रिपोर्ट मांगी है. साथ ही दिल्ली के सभी पुराने पुलों की जांच के आदेश दिए गए हैं.










