
UP Board 10th Exam 2023: यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं के मॉडल पेपर्स जारी, यहां करें डाउनलोड
AajTak
UPMSP UP Board 10th Exam 2023 Model Papers: जो छात्र अगले वर्ष 2023 में यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे, यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर सब्जेक्ट वाइस क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. बोर्ड अब जल्द ही यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट्स और पेपर वाइस शेड्यूल भी रिलीज़ कर सकता है.
UPMSP UP Board 10th Exam 2023 Model Papers: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) ने यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए मॉडल पेपर्स जारी कर दिए हैं. जो छात्र अगले वर्ष 2023 में यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे, यूपी बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर विजिट कर सब्जेक्ट वाइस क्वेश्चन पेपर डाउनलोड कर सकते हैं. अभी केवल कक्षा 10वीं के लिए अधिकांश विषयों के मॉडल पेपर्स वेबसाइट पर उपलब्ध हैं जिसे कैंडिडेट्स अपने पास डाउनलोड भी कर सकते हैं.
अधिकांश विषयों के लिए मॉडल पेपर pdf फॉर्मेट में उपलब्ध हैं. कक्षा 10वीं के शेष विषयों और कक्षा 9, 11 और 12 के विषयों के लिए, बोर्ड जल्द ही मॉडल पेपर जारी करेगा. बोर्ड अब जल्द ही यूपी बोर्ड परीक्षा 2023 के लिए डेट्स और पेपर वाइस शेड्यूल भी रिलीज़ कर सकता है. इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जल्द जारी की जाएगी.
बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, यूपी बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 58,67,329 छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया है. इसका मतलब है कि 2022 की तुलना में 6.74 लाख अधिक छात्र अगले वर्ष यूपी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होंगे. कुल पंजीकृत छात्रों में से 31,16,458 कक्षा 10वीं के और 27,50,871 कक्षा 12 के हैं.
सब्जेक्ट वाइस मॉडल पेपर्स डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें

Google Pixel 10a यूज करने के बाद आपको इसका रिव्यू बता रहे हैं. ये फोन हाल ही में गूगल ने भारत में लॉन्च किया है. ये गूगल का सबसे सस्ता Pixel स्मार्टफोन है. डिजाइन में कुछ खास नया नहीं है, लेकिन रियर कैमरा को फ्लैट रखा गया है जो प्रीमियम है. रिव्यू में जानते हैं ये फोन रियल वर्ल्ड में कैसा परफॉर्म कर रहा है.

Vida VX2 Plus KKR Limited Edition Launch: विडा ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च कर दिया है, जो एक लिमिटेड एडिशन है. ये इलेक्ट्रिक स्कूटर कोलकाता नाइट राइडर्स की थीम पर बेस्ड है. इसमें कोई मैकेनिकल बदलाव नहीं किया गया है. ये स्कूटर सिंगल चार्ज में 142 किलोमीटर की रेंज ऑफर करता है. आइए जानते हैं इसकी डिटेल्स.

CAFE 3 Norms Explained: एक आम आदमी जो पहली बार बाइक से कार पर अपग्रेड करने की सोचता है, तो उसकी विश लिस्ट में बड़ी गाड़ियां नहीं होती हैं. बल्कि एक ऐसी कार होती है, जो छोटी, कम मेंटेनेंस और ज्यादा फ्यूल एफिशिएंट हो. कैफे-3 नॉर्म्स को लेकर जो चर्चा हैं, उसे देखते हुए ऐसा लग रहा है कि आने वाले दिनों में छोटी गाड़ियां महंगी हो जाएंगी.










