
UP Board की 10th और 12th एग्जाम की तारीख घोषित, पढ़ें पूरा शेड्यूल
AajTak
यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक आयोजित की जाएगी. बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा कराने वाला दुनिया का सबसे बड़ा परीक्षा बोर्ड है. इस बार 55 लाख से ज्यादा छात्र हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे.
यूपी बोर्ड परीक्षा की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है. इस बार दसवीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षा 24 फरवरी से लेकर 12 मार्च तक आयोजित की जाएगी. बता दें कि यूपी बोर्ड परीक्षा कराने वाला दुनिया का सबसे बड़ा परीक्षा बोर्ड है. इस बार 55 लाख से ज्यादा छात्र हाई स्कूल और इंटर की बोर्ड परीक्षा में शामिल होंगे.
ये माना जा रहा था कि महाकुंभ होने की वजह से परीक्षा की तारीख बाद में हो सकती है. लेकिन यूपी सरकार ने शैक्षणिक कैलेंडर और छात्रों के भविष्य को देखते हुए तय समय परीक्षा कराने का फैसला किया.
PDF देखेंपिछली बार कब हुई थी परीक्षा
अटकलें लगाई जा रही थीं कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2024 में माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाएं इस बार महाकुंभ के कारण पिछले साल की तुलना में बाद में हो सकती हैं. पिछले साल यानी कि 2023 की बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी 2024 से शुरू हुई थीं.
यह भी पढ़ें: CBSE Board Exam 2025: क्या बदल गया सीबीएसई 10वीं-12वीं का सिलेबस? बोर्ड ने जारी किया नोटिस
परीक्षार्थियों की संख्या

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










