
UP BJP: योगी सरकार में मंत्री बने बीजेपी के पदाधिकारी जल्द छोड़ेंगे पद, 20 सितंबर तक संगठन में बड़े बदलाव की उम्मीद
AajTak
बीजेपी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने 25 अगस्त को भूपेंद्र चौधरी को पार्टी की यूपी का अध्यक्ष नियुक्त किया था. इसके बाद भूपेंद्र चौधरी ने अपना पद संभालने के बाद ‘एक व्यक्ति-एक पद’ सिद्धांत के आधार मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था. उनके पास पंचायती राज विभाग था. सरकार ऐसे ही और मंत्रियों से संगठन से इस्तीफा दिलवाने की तैयारी कर रही है, जिन्होंने पार्टी में कोई पद ले रखा है.
उत्तर प्रदेश में बीजेपी में बड़े पैमाने पर फेरबदल की तैयारी चल रही है. बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालते ही भूपेंद्र चौधरी ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात कर तुंरत कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था. भूपेंद्र चौधरी के पास पंचायती राज विभाग था.
माना जा रहा है कि चौधरी की तरह ही संगठन के ऐसे पदाधिकारी जो योगी सरकार में मंत्री हैं, वे भी जल्द बीजेपी के एक व्यक्ति एक पद के सिद्धांत के तहत इस्तीफा देंगे और फिर संगठन में नए लोगों को जगह दी जाएगी. सूचना है कि 20 सितंबर तक संगठन में कुछ बदलाव हो सकते हैं.
मंत्री एके शर्मा, दयाशंकर सिंह के पास उपाध्यक्ष पद भी
सूत्रों के अनुसार चर्चा है कि संगठन में खाली पड़े पदों पर सबसे ज्यादा पूर्व मंत्रियों को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है. संगठन में कैबिनेट मंत्री एके शर्मा प्रदेश उपाध्यक्ष हैं, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर प्रदेश महासचिव और पिछड़ा वर्ग कल्याण मंत्री नरेंद्र कश्यप भाजपा मोर्चा पिछड़ा वर्ग के अध्यक्ष हैं.
उपेंद्र तिवारी, सुरेश राणा को मिल सकती है संगठन में जगह
पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी को संगठन में जगह देने की भी बात चल रही है. वहीं योगी वन में गन्ना विकास मंत्री रहे सुरेश राणा को नई जिम्मेदारी दी जा सकती है क्योंकि राणा पश्चिम से आते हैं. चर्चा है कि 20 सितंबर से पहले बीजेपी संगठन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है जहां पूर्व मंत्री को वह जिम्मेदारी दी जा सकती है. वैसे तो चर्चा में कई नाम हैं, लेकिन पूर्व मंत्री मोती सिंह का नाम सबसे आगे है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










