
UP: 59 लाख रुपये चुराकर भंडारा करवाया, चोरों का गजब कारनामा
AajTak
डीपीसी ने बताया कि कार शोरूम से चोरी की गई रकम से चोरों ने गांव में नाच-गाना का कार्यक्रम कराया था और भोज भी कराया था. जिसमें गांववालों और रिश्तेदारों को आमंत्रित किया था.
कानपुर में मौजूद कार शोरूम में चोरी की वारादात हुई थी. चोर यहां से 59 लाख रुपये चोरी करके ले गए थे. मामला सामने आने के बाद कानपुर पुलिस चोरों की धरपकड़ में दिन-रात जुटी हुई थी. पुलिस ने चोरों का पता लगाया और उन्हें कुंडा से गिरफ्तार किया. पुलिस ने उनके पास से 28 लाख रुपये कैश में बरामद किया है. पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने चोरी के पैसों से गांव में नाच-गाना करवाया और भोज कराया था.
दरअसल, 4 जून की रात को कानपुर के महाराजपुर में मौजूद टोयोटा शोरूम में 59 लाख रुपये की चोरी हुई थी. चोरों ने शोरूम की तिजोरी तोड़कर रुपये चुराए थे. वारदात के वक्त शोरूम का सिक्योरिटी स्ट़फ भी ड्यूटी पर था, लेकिन उन लोगों को इस चोरी की भनक तक नहीं हुई थी.
मामला सामने आने के बाद पुलिस की कई टीमें चोरों की तलाश में जुटी हुई थी, लेकिन कई दिनों की खोजबीन के बाद भी चोरों का कुछ पता नहीं चला था. शोरूम के सभी कर्मचारियों-गार्डों से भी पूछताछ की थी, लेकिन कुछ भी जानकारी हाथ नहीं लगी थी.
कुंडा इलाके के रहने वाले निकले आरोपी
पुलिस ने साइबर टीम की भी मदद ली थी. सर्विंलांस के जरिए पुलिस को पता चला कि 59 लाख रुपये की चोरी करने वाले प्रतापगढ़ के कुंडा इलाके के नवाबगंज क्षेत्र के हैं. साथ ही पुलिस को पता चला कि इसी तरह की चोरी पनकी इलाके में मौजूद एक और कार शोरूम में हुई है.
देखें वीडियो...

गुजरात के नवसारी जिले के चिखली तालुका में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को अपनी लिव-इन पार्टनर की 13 और 14 वर्षीय दो नाबालिग बेटियों से बार-बार बलात्कार करने और उनमें से एक को गर्भवती करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस के अनुसार, जब 14 वर्षीय लड़की को पेट दर्द हुआ तो मेडिकल जांच में उसकी गर्भावस्था का पता चला. इसके बाद दोनों लड़कियों ने खुलासा किया कि आरोपी पिछले कई महीनों से उनके साथ बार-बार बलात्कार कर रहा था.

जंगल में बंदरों के साथ क्रूरता... गले और जबड़े में धंसे मिले नुकीले तीर, आरोपियों पर 25 हजार का इनाम
महाराष्ट्र के ठाणे जिले में स्थित येऊर जंगल में दो बंदरों को तीर मारकर घायल कर दिया गया. यह मामला सामने आया तो खबर वन विभाग के अधिकारियों तक पहुंची. अब इस मामले को लेकर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर तीन टीमें गठित की गई हैं. वहीं आरोपियों के बारे में जानकारी देने वालों के लिए 25,000 का इनाम घोषित किया गया है.

डोनाल्ड ट्रंप के दोबारा अमेरिका की सत्ता में काबिज होने के बाद से ही दुनिया उनके लिए गए बड़े फैसलों से दो-चार हो रही है. इसमें रेसिप्रोकल टैरिफ, वेनेजुएला के राष्ट्रपति को बंधक बनाए जाने, नोबल पुरस्कार या इजरायल के साथ मिलकर ईरान पर हमले का हालिया फैसले शामिल है. कुल मिलाकर दुनियाभर में राष्ट्रपति ट्रंप की मनमानी की चर्चा जोरों पर है. इसी पर आधारित है 'सो सॉरी' का ये गुदगुदा देने वाला एपिसोड.

आंध्र प्रदेश के मार्कपुरम जिले में एक भीषण सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई. रायवरम के पास लकड़ी की खदानों के नजदीक एक ट्रक ने एक निजी ट्रैवल बस को टक्कर मार दी. अचानक लगी आग में बस पूरी तरह जलकर खाक हो गई. इस घटना में 10 लोग जिंदा जल गए सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल कर्मियों मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. दुर्घटना के समय बस में कितने लोग सवार थे, इसकी अभी पुष्टि नहीं हो पाई है.









