
UP: 55 की उम्र में BJP नेता ने पास की 12वीं की परीक्षा, रिजल्ट आते ही बंटने लगी मिठाई
AajTak
यूपी में बीजेपी के पूर्व विधायक पप्पू भरतौल ने साबित कर दिया कि पढ़ने की कोई उम्र नहीं होती है. पूर्व विधायक ने 55 साल की उम्र में इस बार 12वीं की परीक्षा पास की है. यूपी बोर्ड द्वारा रिजल्ट घोषित किया गया है जिसमें पप्पू भरतौल सेकेंड डिविजन से पास हुए हैं. उनके पास होने की खुशी में समर्थकों ने जमकर मिठाईयां बांटी.
आज उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट (12वीं) का रिजल्ट घोषित कर दिया है. खासबात ये है कि इस परीक्षा में बरेली के भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ने भी बाजी मारी है. उन्होंने 12वीं की परीक्षा पास कर ली है. उनकी उम्र अभी 55 साल है.
बरेली के बिथरी चैनपुर विधानसभा सभा से बीजेपी के पूर्व विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतोल ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट की परीक्षा अच्छे नम्बरों से पास कर ली है.
विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल ने 12वीं की परीक्षा पास करने पर खुशी जताई लेकिन वो तीन विषयों में कम नंबर आने से थोड़े निराश भी हैं. पप्पू भरतौल ने बताया है कि उनके तीन विषयों में नंबर उम्मीद से कम आए हैं. हालांकि एक विषय में उन्हें उम्मीद से ज्यादा नंबर मिले हैं जबकि दो विषयों में उन्हें और अच्छा करने की उम्मीद थी.
सेकेंड डिविजन से पास हुए पूर्व विधायक
पूर्व विधायक ने कहा कहा कि वो बोर्ड में जाकर अपनी कॉपी की दोबारा स्क्रूटनी कराएंगे. पप्पू भरतौल इंटरमीडिएट की परीक्षा में सेकेंड डिवीजन से पास हुए हैं. परिणाम घोषित हो जाने के बाद पप्पू भरतौल के समर्थकों ने उनके कार्यालय में जमकर मिठाई बांटी.
दोबारा कॉपी चेक कराने कोट जाएंगे पूर्व विधायक

चीनी मार्केट की शक्ल लगभग दो साल बाद बदल गई है. 2024 में BYD ने फॉक्सवैगन को पीछे छोड़ा था और 2025 में भी कंपनी चीनी मार्केट की टॉप कार सेलिंग ब्रांड बनी रही. हालांकि, 2026 की शुरुआत कुछ अलग हुई है. फॉक्सवैगन दोबारा चीनी मार्केट में टॉप सेलिंग ब्रांड बन गया है. कंपनी ने तमाम चीनी ब्रांड्स को पीछे छोड़ दिया है.












