
UP: 2 दो लड़कों और एक लड़की ने कराया सेक्स चेंज, वजह जान हो जाएंगे हैरान
AajTak
मेरठ के मेडिकल कॉलेज का सुपरस्पेशलिटी ब्लॉक सफलता के नए आयाम रच रहा है. यहां दो लड़कों को सर्जरी के बाद लड़की बना दिया गया. इसके पहले यहां पर एक लड़की को लड़का बनाया गया था.
मेरठ के मेडिकल कॉलेज के सुपरस्पेशियलिटी ब्लॉक में चिकित्सा नए मानकों को छू रही है. सर्जरी विभागाध्यक्ष डॉ. सुधीर राठी की अगुआई में एक महीने के अंदर दो लड़कों का सेक्स चेंज करके उन्हें लड़की बना दिया गया. दोनों मरीज स्वस्थ हैं. यह कैंपस में अपनी तरह का पहला ऑपरेशन है. उधर, हाल में एक लड़की को भी लड़का बनाने में सफलता मिली है.
डॉ. राठी ने बताया कि इन दोनों लड़कों में पुरुषों वाले एक्सवाई क्रोमोसोम थे. लेकिन लड़की के लक्षणों के साथ बड़े हुए. ऐसे मरीजों के गर्भाशय और अंडाशय दोनों आपस में मिले होते हैं. इनमें पुरुष हार्मोंस टेस्टेस्टेरोन और महिलाओं वाले एस्ट्रोजन समान मात्रा में उत्सर्जित होते हैं. उनके परिवार से मिलकर दोनों को लड़की बनाने की सहमति ली गई.
हार्मोन्स एस्ट्रोजन की खुराक उन्हें महिलाओं वाले हार्मोन्स एस्ट्रोजन की खुराक दी गई, जिस पर लड़कियों वाले लक्षण बढ़ने लगे. बाद में बड़ी आंत का थोड़ा भाग लेकर उसमें रक्त आपूर्ति जारी रखते हुए इसे नीचे लाया गया. प्लास्टिक सर्जरी के जरिए निजी अंग बनाकर दोनों मरीजों में प्रत्यारोपित कर दिया गया. आंत का भाग होने की वजह से इस अंग में नमी बनी रही.
'संतान पैदा करने की क्षमता नहीं होती इनमें' सर्जरी विभाग के डॉक्टर सुधीर राठी ने बताया कि दोनों के क्रोमोसोम भले ही पुरुषों वाले मिलें. लेकिन इनमें लड़कियों के लक्षण ज्यादा थे. ऐसे मरीजों में संतान पैदा करने की क्षमता नहीं होती. पहले उनके परिवार से पहले सहमति ली गई. इसके बाद उच्चीकृत चिकित्सीय पद्धति से सेक्स चेंज करते हुए उन्हें लड़की बनाया गया.

गाजियाबाद पुलिस ने पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह के सदस्य नौशाद अली उर्फ लालू को फरीदाबाद से गिरफ्तार किया है. वह पेट्रोल पंप पर पंचर की दुकान की आड़ में काम कर रहा था. गिरोह के सरगना सुहेल समेत 22 आरोपी पहले ही पकड़े जा चुके हैं. यह गैंग रेलवे स्टेशनों और सुरक्षा ठिकानों की तस्वीरें और वीडियो पाकिस्तान भेजता था, जिसके बदले 4-6 हजार रुपये मिलते थे. दिल्ली-हरियाणा में लगाए कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग भी पाकिस्तान तक पहुंच रही थी. पुलिस जांच जारी है.

राजकोट में एक डॉक्टर के क्लिनिक में स्पाई कैमरा लगाकर निजी वीडियो रिकॉर्ड कर 25 लाख रुपये की उगाही के मामले में पुलिस ने डॉ. कमल नांढा को गिरफ्तार किया है. आरोप है कि उसने 3000 से ज्यादा वीडियो बनाकर स्थानीय पत्रकारों के जरिए ब्लैकमेल किया. राजकोट साइबर क्राइम पुलिस ने 12 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है, जबकि 11 आरोपी अभी फरार हैं और उनकी तलाश जारी है.

महायुद्ध के 24 दिन हो चुके हैं. खबरदार की शुरुआत अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के ताजा यूटर्न से. डोनाल्ड ट्रंप ने आज शाम ऐलान किया कि ईरान के पावर प्लांट्स और एनर्जी इंफ्रास्ट्रक्चर पर होने वाले हमलों को उन्होंने फिलहाल टाल दिया है. ट्रम्प ने कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच पिछले दो दिनों से चली बातचीत के बाद ये फैसला लिया गया है.

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.







