
UP: 15 साल पहले चोरी हुईं अष्टधातु की 2 मूर्तियां बरामद, कीमत है 95 करोड़ रुपये, 10 गिरफ्तार
AajTak
15 साल पहले बांदा जिले से चोरी की गई मूर्तियां बरामद कर ली गई हैं. इन्हें चित्रकूट लाकर रैपुरा गांव में जमीन में दफन कर दिया गया था. मूर्ति चोरी में शामिल दो आरोपियों की मौत हो चुकी है. मूर्तियों की कीमत जानने के लिए पांच टुकड़े किए थे. हाल ही में केरल के एक कारोबारी से 25 से 30 करोड़ में मूर्तियों का सौदा हुआ था.
यूपी के कौशांबी जिले में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. ठाकुर जी की अष्टधातु की 2 मूर्तियों के साथ 10 तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. अंतरराष्ट्रीय बाजार में मूर्तियों की कीमत 95 करोड़ रुपये बताई जा रही है. दोनों मूर्तियों का वजन लगभग 108 किलोग्राम है.
मूर्तियां करीब 15 साल पहले बांदा जिले के एक मंदिर से चोरी की गईं थीं. दस साल तक इन मूर्तियों को जमीन के अंदर दफन करके रखा गया था. इसके बाद मूर्तिया कर्वी लाई गईं. तस्कर इन मूर्तियों को केरल के एक कारोबारी को बेचने की फिराक में थे.
गिरोह का मास्टरमाइंड रामकिशोर विश्वकर्मा है. वह बांदा जिले के कमासिन थाना क्षेत्र के रानीपुर का रहने वाला है. उसने बताया, "करीब 15 साल पहले बांदा के किसी गांव से मूर्तियां चोरी कर चित्रकूट के रैपुरा गांव में दफन दी थीं. वारदात में शामिल रहे 2 व्यक्तियों की मौत हो चुकी है."
मूर्तियों के पांच टुकड़े किए गए थे मूर्तियों की कीमत जानने के लिए एक मूर्ति के पांच टुकड़े किए थे. इसके बाद इन्हें देश के कई हिस्सों में सैंपल के तौर पर भेजा गया था. हाल ही में केरल के एक कारोबारी से 25 से 30 करोड़ रुपये में मूर्तियों को बेचने का सौदा हुआ था.
पुलिस चेकिंग में चढ़ गए हत्थे एसपी हेमराज मीणा ने बताया, "महेवाघाट इंस्पेक्टर रोशनलाल हमराहियों के साथ 15-16 सितंबर की रात गश्त पर निकले थे. तभी महेवाघाट यमुना ब्रिज के पास करीब 10 लोग चित्रकूट जनपद की तरफ से आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने सभी को रोका और तलाशी ली.
इस दौरान उनके कब्जे से अष्टधातु की 2 मूर्तियां बरामद हुईं. इसमें से एक मूर्ति खंडित थी, जिसका वजन 46 किलो है. इसकी कीमत 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है. दूसरी मूर्ति सही मिली है, जिसका वजन लगभग 62 किलोग्राम है. मूर्ति की कीमत 85 करोड़ बताई जा रही है. आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

आज का दंगल ईरान युद्ध को लेकर भारत में चल रही तैयारी पर है. ईरान जंग के हालात को देखते हुए सरकार ने दिल्ली में बड़ी बैठक बुलाई है. पार्लियामेंट हाउस में ये बैठक थोड़ी देर में शुरू होने वाली है जिसमें सभी दलों के 2-2 प्रतिनिधियों को बुलाया गया है. ये बैठक रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, विदेश मंत्री एस जयशंकर, संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजीजू और ऊर्वरक मंत्री जेपी नड्डा समेत विदेश सचिव भी शामिल रहेंगे.

ईरान ने बहुत बड़ा दावा किया है ईरान का कहना है कि उसने अमेरिकी नौसेना ने यूएसएस अब्राहम लिंकन विमानवाहक पोत पर हमला किया है ईरान ने अमेरिका के इस एयर क्राफ्ट कैरियर पर क्रूज मिसाइल हमले का दावा किया है. अमेरिका की तरफ से इस हमले पर अभी तक कुछ नहीं कहा गया है. USS अब्राहम लिंकन परमाणु इंजन से चलने वाले निमित्ज श्रेणी का विमानवाहक पोत है. विमानवाहक पोत होने का मतलब एक ऐसे जंगी जहाज होने से है जिसपर फाइटर जेट उतर सकते हैं, यहां डेरा डाल सकते हैं और यहां से उड़ान भर सकते हैं.

मेट्रो की छत फाड़कर नीचे निकला बोरवेल... 100 फीट नीचे बनी सुरंग में हुआ 6 इंच का छेद, ठेकेदार पर केस
पुणे के शिवाजी रोड इलाके में एक निजी बोरवेल की खुदाई के दौरान पुणे मेट्रो की भूमिगत सुरंग में छेद होने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. इस लापरवाही ने न केवल करोड़ों की मेट्रो परियोजना की सुरक्षा पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि एक बड़े हादसे को भी न्योता दे दिया था.










