
UP: 14 साल की कशिश ने बचाई ढाई साल के बच्चे की जान, सेना में करना चाहती है काम
AajTak
कशिश की मां ने बताया कि 12 साल पहले जब कशिश सिर्फ 2 साल की थी तो इसी तरह खो गई थी. बड़ी मुश्किल से कशिश मंदिर में रहने वाली एक बुजुर्ग महिला के पास मिली. इतना ही नहीं कशिश का एक 5 साल का भाई था जिसकी बीमारी के चलते कुछ साल पहले मौत हो गई थी.
सच है कि हिम्मत और साहस की कोई उम्र नहीं होती. एक 14 साल की बच्ची के हौसले की कहानी आप सुनेंगे तो हैरान हो जाएंगे. वो जिस परिस्थिति में थी उसकी जगह कोई और होता तो शायद इतना साहसिक कदम कभी नहीं उठा पाता लेकिन 14 साल की कशिश ने जो किया अब उसके लिए पुलिस भी उसे सम्मानित कर रही है.
दरअसल कशिश की वजह से एक ढाई साल का मासूम आयर्न गुम होने के 8 घंटे बाद अपने माता-पिता के पास सुरक्षित पहुंच गया है. आर्यन एक बार फिर अपनी मां की गोद में जाकर खिलखिला उठा. ढाई साल का आर्यन अपने पिता धर्मेंद्र और मां काजल के साथ नोएडा के गिझौड़ गांव में रहता है.
13 अप्रैल की रात लगभग 8.30 बजे आर्यन खेलते-खेलते घर से बाहर आ गया और फिर थोड़ी दूर निकल गया. परिवार के साथ रहने वाला एक लड़का घर से बाहर निकला था जिसके पीछे-पीछे आर्यन चल पड़ा लेकिन आगे जाकर वह भटक गया. इसी बीच एक अफवाह उड़ी जिसने पुलिस का काम और मुश्किल कर दिया.
किसी ने ये अफवाह उड़ा दी कि आर्यन को एक महिला उठाकर ले गई. इसके बाद मासूम के मां-बाप और ज्यादा परेशान हो गए लेकिन फिर पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिला जिसमें उन्हें कशिश आर्यन से बात करते हुए दिखाई दे रही थी.
भीड़ में सिर्फ कशिश ने समझा कि बच्चा भटक गया है
सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है कि आर्यन के आसपास बहुत सारे लोग आते-जाते हैं लेकिन कोई भी रुक कर बच्चे की तरफ नहीं जाता. कशिश अपनी मां के साथ उस रास्ते से निकलती है और फिर इंतजार करती है कि आखिर यह बच्चा किस तरफ जा रहा, लेकिन जल्द ही वह समझ जाती है कि बच्चा रास्ता भटक गया है.

हैदराबाद में आगामी रामनवमी शोभा यात्रा को लेकर गोशामहल के विधायक टी. राजा सिंह ने पुलिस प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा कि साल 2010 से लगातार शोभा यात्रा आयोजित की जा रही है, लेकिन हर साल पुलिस की ओर से बाधाएं खड़ी की जाती हैं. उनका आरोप है कि सिदंबर बाजार, पुराना पुल और बेगम बाजार जैसे इलाकों में विशेष रूप से लाठीचार्ज के लिए टास्क फोर्स तैनात की जाती है. साथ ही उन्होंने दावा किया कि हर साल उनके खिलाफ FIR दर्ज की जाती है और इस बार भी पुलिस अपनी गलतियों का ठीकरा उन पर फोड़ सकती है.

जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लोगों ने ईरान के समर्थन में सोना, चांदी और नकद दान किया. यह कदम पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच उठाया गया है. लोग एक जगह इकट्ठा होकर मदद के लिए आगे आए. बडगाम के विधायक मुंतज़िर मेहदी ने भी एक महीने की सैलरी दान करने की घोषणा की. यह घटना दिखाती है कि अंतरराष्ट्रीय संघर्ष का असर दूर तक हो रहा है और लोग इंसानियत के लिए साथ खड़े हो रहे हैं.

महाराष्ट्र के नासिक में खुद को धर्मगुरु बताने वाले अशोक कुमार खरात पर दुष्कर्म, शोषण, जबरन गर्भपात, ठगी और जमीन विवाद में हत्या जैसे गंभीर आरोप लगे हैं. मामला एक गर्भवती महिला की शिकायत से सामने आया, जिसके बाद स्पाई कैमरे से 100 से ज्यादा वीडियो मिले. कई महिलाओं ने सालों तक शोषण का आरोप लगाया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है, जिसमें और बड़े खुलासों की आशंका है.










