
UP: हाथों में मेहंदी लगाए दुल्हन कर रही थी बारात आने का इंतजार, दूल्हे के पिता ने कर डाली ये डिमांड
AajTak
देवबंद में दूल्हे के परिवार वालों ने शादी से कुछ घंटे पहले बारात लाने से इनकार कर दिया और दहेज में 10 लाख रुपये और स्विफ्ट कार की डिमांड कर डाली. पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.
उत्तर प्रदेश के देवबंद में एक दुल्हन हाथों में मेहंदी और श्रृंगार कर बड़े अरमानों के साथ अपनी बारात आने का इंतजार कर रही थी. दुल्हन के पिता ने बारात के स्वागत के लिए पूरी तैयारियां कर ली थीं. घर में खुशियों का माहौल था रिश्तेदारों का आना शुरू हो चुका था. लेकिन ऐन वक्त पर दूल्हे के पिता ने बारात लाने से इनकार कर दिया. पूरे परिवार में मातम पसर गया और दुल्हन के सारे सपने बिखर गए.
यह मामला देवबंद सर्किल के थाना नागल के गांव ताशीपुर का है. दुल्हन के पिता शमशाद ने बेटी की सगाई एक साल पहले गांव पांडुली निवासी हाफिज इनाम के बेटे सादिक से की थी. 15 मई को दहेज का सामान भी लड़के वाले ले गए थे और बाइक भी लड़के को उसकी पसंद की दिलाई थी, 21 मई को बारात आनी थी. दुल्हन के पिता ने खराब मौसम को देखते हुए दूल्हे के पिता को बारात जल्दी लाने के लिए फोन किया. इस पर दूल्हे के पिता ने कहा कि उनका बेटा घर से भाग गया है. दहेज में 10 लाख रुपये और स्विफ्ट कार दो तभी शादी होगी.
यह सुनकर दुल्हन के पिता के होश उड़ गए. इस दौरान दोनों के बीच काफी बातचीत हुई. शमशाद ने दूल्हे के पिता को कहा शादी कि पूरी तैयारी हो चुकी है. सब लोग बारात आने का इंतजार कर रहे हैं. 10 लाख रुपये उन्होंने खर्च भी हो चुके हैं. लेकिन दूल्हे का पिता नहीं माना और बारात नहीं आई. दुल्हन के फूफा जमीर का कहना है कि दहेज का सारा सामान उठा लिया था. लेकिन बारात लेकर नहीं आए और 10 लाख रुपये एवं कार की डिमांड कर डाली.
वहीं, इस मामले पर सीओ देवबंद दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया, ''शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी बेटी की शादी थी और तय तारीख पर बारात नहीं आई, जिसके चलते उसकी बेटी की शादी नहीं हो सकी. मामले की जांच शुरू कर दी है. नियम अनुसार तथ्यों के आधार पर सुनिश्चित धाराओं पर कार्रवाई की जाएगी.''
ये भी पढ़ें

जेवर छोड़े, सिलेंडर ले उड़े... प्रयागराज में चोरों का नया टारगेट, घर में घुसकर रसोई से 'गैस' की चोरी
प्रयागराज के दारागंज में चोर घर में घुसे लेकिन गहनों को छोड़कर सिर्फ गैस सिलिंडर चोरी कर ले गए. परिवार ने दो दिन पहले ही सिलिंडर लाया था. इससे पहले बहरिया में भी ऐसी घटना हुई थी. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और चोरों की तलाश जारी है.

Guna Hawala Scandal: गुना का हाईप्रोफाइल हवाला कांड अब एक नई करवट ले रहा है. जहां एक तरफ ट्रेनी IPS आयुष जाखड़ की जांच टीम गुजरात के व्यापारी को बयान के लिए बुला रही है, वहीं दूसरी तरफ निवर्तमान एसपी अंकित सोनी के तबादले ने शहर में एक नया विवाद खड़ा कर दिया है. 'लेडी सिंघम' हितिका वासल ने कमान संभाल ली है, लेकिन अंकित सोनी के समर्थन में हिंदू संगठन सड़कों पर उतर आए हैं.

इजरायल अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है और भारत भी इससे अछूता नहीं है, इस युद्ध के चलते भारत में भी ऊर्जा संकट पैदा हो रहा था, इसी संकट को लेकर पीएम मोदी ने आज संसद में पहली बार सार्वजनिक तौर पर बयान दिया. पश्चिम एशिया में जंग के हालातों पर पीएम मोदी ने लोकसभा में 25 मिनट की स्पीच दी उन्होंने कहा कि तनाव खत्म होना चाहिए. बातचीत से ही समस्या का समाधान है. पीएम ने कहा कि नागरिकों और पावर प्लांट पर हमले मंजूर नहीं हैं. होमुर्ज का रास्ता रोकना स्वीकार नहीं होगा ‘सरकार की कोशिश है कि देश में तेल-गैस संकट न हो. इसके लिए 27 की जगह अब 41 देशों से इंपोर्ट कर रहे हैं. पश्चिम एशिया में एक करोड़ भारतीय रहते हैं. उनकी सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है.










